4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज के इस इलाके में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मनाते हैं गणपति उत्सव, जानिए खास वजह

सिविल लाइंस के नवाब युसूफ रोड की गली में अफसाना, शिराज और असलम जैसे कई मुस्लिम और हिंदू परिवार मिलकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं। यह हर दिन पूरी श्रद्धा से पूजा और अर्चना करते हैं, साथ ही मुस्लिम परिवार हिंदू परिवारों के साथ मिलकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे भी लगाते हैं ।

2 min read
Google source verification
प्रयागराज के इस इलाके में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मनाते हैं गणपति उत्सव, जानिए खास वजह

प्रयागराज के इस इलाके में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मनाते हैं गणपति उत्सव, जानिए खास वजह

प्रयागराज: देशभर में गणेश उत्सव को लेकर धूम मची है। हर कोई बड़े ही श्रद्धाभाव से भगवान गणपति के पूजा अर्चना करने लीन है। लेकिन प्रयागराज में एक ऐसा इलाका है जहां पर हिन्दू और मुस्लिम एक साथ मिलकर गणेश पूजा करते हैं। शहर के सिविल लाइंलस गणेशोत्सव पूजा में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम परिवार भी धूमधाम से यह पर्व मना कर एकता का संदेश दे रहे हैं।

हर स्थापित करते हैं भगवान गणेश की प्रतिमा

संगमनगरी प्रयागराज के सबसे पौष इलाका कहे जाने वाला सिविल लाइंस के नवाब युसूफ रोड की गली में अफसाना, शिराज और असलम जैसे कई मुस्लिम और हिंदू परिवार मिलकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं। यह हर दिन पूरी श्रद्धा से पूजा और अर्चना करते हैं, साथ ही मुस्लिम परिवार हिंदू परिवारों के साथ मिलकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे भी लगाते हैं ।

बुर्के में पहुंचती है मुस्लिम महिलाएं

हर दिन गणपति बप्पा की सुबह और शाम पूजा करने के लिए बुर्के में मुस्लिम महिलाएं पंडाल में गणेश आरती करती हैं। वहीं मुस्लिम भाई श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आते हैं। पंडाल गणेश स्थापना से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक हम लोगों के साथ पूरा सहयोग करते हैं। पूजा शामिल हुई कायनात कहती है कि त्योहारों में न कोई हिंदू है न मुसलमान, हम सब मिलकर एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। हिंदू परिवार मुस्लिम त्योहार में उनके साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामला: आरोपी आनंद गिरी की जमानत अर्जी पर सात सितंबर को सुनवाई

एकता का दिया संदेश

गणेश पूजा में शामिल होने पहुंची भक्त स्मृति श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविल लाइन के इस इलाके में हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर गणेश भगवान को स्थापित किया है। इसी तरह से मुस्लिम का त्योहार मिलकर हिन्दू भाई मनाते हैं। पूरे देश के हिन्दू और मुस्लिम भाई-भाई हैं।