4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूर बन गया 12.50 करोड़ की संपत्ति का मालिक, अतीक अहमद से जुड़े हैं तार

माफिया अतीक अहमद की तमाम बेनामी संपत्तियों का खुलासा हो रहा है। इसी सिलसिले में एक और घटना सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Atiq Ahmed News

अतीक अहमद(काले कुर्ते में) की पुलिस कस्टडी में रहते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

एक मजदूर के पास करोड़ों की संपत्ति देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इस मजदूर का सम्बन्ध अतीक अहमद से जुड़ा हुआ है औजर ये बेनामी संपत्ति भी अतीक अहमद की बताई जा रही है।

दरअसल, माफिया अतीक अहमद ने प्रयागराज के आसपास अपनी बेनामी संपत्तियों को न सिर्फ अपने परिवारवालों के नाम पर खरीदा करता था, बल्कि अपने करीबी और नौकरों के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति खरीद लेता था। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और पुलिस दोनों मिलकर ऐसी संपत्तियों का पता लगाने में जुट गई हैं।

माफिया अतीक अहमद की एक बड़ी संपत्ति का खुलासा प्रयागराज पुलिस ने किया है। यह संपत्ति साढ़े बारह करोड़ रुपये है जिसे माफिया ने राजगीर का काम करने वाले हूबलाल के नाम से खरीदा था। प्रयागराज कमिश्नरेट में शनिवार को हुबलाल आया और जमीन के सारे दस्तावेज पुलिस को सुपुर्द कर दिए। पुलिस जल्द ही इस प्रॉपर्टी को कुर्क करेगी।

प्रयागराज के कटहुला गांव का मामला
यह 25 बीघा जमीन प्रयागराज के कटहुला गांव में है। माफिया अतीक अहमद ने यह जमीन इस मजदूर के नाम पर बनाई थी, जिसकी कीमत 12.550 करोड़ है। प्रशासन ने इस बेनामी संपत्ति के कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं। बेनामी संपत्ति का यह दूसरा मामला है।

करीबी और नौकरों के नाम है करोड़ों की बेनामी संपत्ति
अतीक ने अपनी बेनामी संपत्तियों को अपने परिवार वालों, करीबी और उसके नौकर के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति बटोरी थी। हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अशरफ के नौकर सूरजपाल के नाम पर खरीदी गई करोड़ों की 6 संपत्तियां जब्त की थी। जांच में खुलासा हुआ कि अतीक अहमद के भाई अशरफ गैंग के सदस्य लल्ला के नौकर सूरजपाल के नाम पर करोड़ों की संपत्ति खरीदी गई थी।