4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Allahabad News: माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर बने फ्लैटों की निकाली गई लाटरी, यूपी के सीएम का है ड्रीम प्रोजेक्ट

Allahabad News:प्रयागराज में आज माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन पर बन रहे गरीबों के आशियाने के लिए आज लाटरी निकाली गई। आज दोपहर 2:00 से इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में लाटरी निकालने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इस दौरान लॉटरी में फ्लैट के लिए पात्र पाए गए सभी 1590 आवेदकों को बुलाया गया था। यह प्रोजेक्ट यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।

2 min read
Google source verification
Allahabad News: माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर बने फ्लैटों की निकाली गई लाटरी, यूपी के सीएम का है ड्रीम प्रोजेक्ट

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन पर बन रहे गरीबों के आशियाने

प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए 76 फ्लैटों का वितरण लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। लॉटरी में जिन लाभार्थियों का नाम आया है।उन सब को कुछ दिनों बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से चाभी सौंपेंगे। इसके लिए अलग से एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम में बनाए गए हैं। कुल 76 फ्लैटों के लिए 6030 लोगों ने आवेदन किया था।जिसमे वेरिफिकेशन के बाद 1590 पात्र आवेदक मिले हैं। इन्ही पात्र आवेदकों को ही लॉटरी में शामिल किया गया था।

इसके पहले पीडीए वीसी जहां पे ये फ्लैट बन रहे थे। वहां पहुंच कर इन्होंने फ्लैट में हो रहे कार्य का जायजा लिया उसके बाद संबंधित अधिकारियों को ये आदेश दिया की फ्लैट की साफ सफाई से लेकर जो कार्य बचे हुए हैं उसे जल्द पूरा करें ।

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से शहर के पॉश इलाके लूकरगंज में 1731 वर्ग मीटर नजूल जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। इसके बाद सीएम योगी ने माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाने का ऐलान किया था। किसी भी माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर देश का यह पहला प्रोजेक्ट है। यूपी के सीएम योगी ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को किया था। यह फ्लैट बेहद कम समय में बना कर तैयार हुए हैं।

इस फ्लैट के लाभार्थियों को महज 3 लाख 50 हजार में 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मिलेगा। जबकि एक फ्लैट की कीमत 6 लाख रुपये है। इन फ्लैटों पर डेढ़ लाख रुपए केंद्र सरकार और एक लाख राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है।

इन फ्लैटों में दो कमरे किचन और टॉयलेट की सुविधा है। इन 76 फ्लैटों के लिए 4 मंजिला दो टावर बनाए गए हैं। इसको पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग तैयार की गई है। जिन लोगों को इसमें फ्लैट मिलेगा उनके लिए कॉमन हॉल और पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। इन फ्लैटों को भगवा रंग में रंगा गया है।जिसको लेकर सियासी बयानबाजी भी हो चुकी है।नगर निकाय चुनाव के दौरान 2 मई को प्रयागराज आए सीएम ने खुद आकर लाभार्थियों को चाभी सौंपने की घोषणा की थी।