प्रयागराज

महंत माधव दास बने निर्मोही अखाड़े के नये महामण्डलेश्वर

कुम्भ मेले के दौरान तीनों वैष्णव अणी अखाड़े में कुल 32 महामंडलेश्वर बनाये गये।  

less than 1 minute read
महामंडलेश्वर

प्रयागराज. गंगेश्वर सेवा सदन आश्रम उतर काशी खालसा के श्रीमहन्त माधव दास महात्यागी महाराज को निर्मोही अखाड़े का नया महामण्डलेश्वर बनाया गया है। कुम्भ मेले के दौरान तीनों वैष्णव अणी अखाड़े में कुल 32 महामंडलेश्वर बनाये गये।

निर्मोही अणी अखाड़े के मुखिया श्रीमहंत राजेंद्र दास के अनुसार तीनों अनी अखाड़े के सन्तों की मौजूदगी में गंगेश्वर सेवा सदन आश्रम उतर काशी खालसा के श्रीमहन्त माधव दास महात्यागी महाराज को निर्मोही अखाड़े का महामण्डलेश्वर बनाया गया।


अखाड़े की परंपरा के अनुसार निर्मोही अणी के श्रीमहन्त राजेन्द्र दास महाराज, कार्यवाह श्रीमहन्त रामजी दास महाराज, सचिव नरेन्द्र दास महाराज, भगवान दास महाराज, महेश दास महाराज सहित जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद के श्रीमहन्त दिलीप दास महाराज और महेंद्र भाई झा ने माधव दास महात्यागी महाराज को चादर ओढ़ाई और पुष्प मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जूना आखडे के ब्रह्म गिरी महाराज भी मौजूद थे।

श्रीमहंत राजेंद्र दास ने बताया कि तीनों अणी (निर्वाणी, निर्मोही और दिगंबर) अखाड़ों में कुम्भ मेले के दौरान कुल 32 महामंडलेश्वर बनाए गये। दो दिन पहले निर्मोही अणी अखाड़े ने एक साथ नौ विदेशी संतों का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामण्डलेश्वर की पदवी से नवाजा था।

BY- PRASOON PANDEY

Published on:
12 Feb 2019 10:04 am
Also Read
View All

अगली खबर