4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापरवाही: नगर निगम की 365 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा, बन गए हैं मकान

सरकारी विभागों की लापरवाही के चलते भूमाफियाओं की नजर सरकारी जमीन पर लगी हुई है। पिछले 20 से 25 सालों में 365 बीघे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
nagar_nigam_prayagraj.jpg

यूपी के प्रयागराज में सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले में कमी नहीं हो रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते पिछले 20 से 25 सालों के भीतर 365 बीघे सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया और उनपर आलीशान मकान भी बना लिए गए हैं। नगर निगम प्रयागराज के अधिकारियों को भी इस बड़े मामले की जानकारी है, उसके बावजूद भी सब हांथ पर हांथ रखे बैठे हैं।
जानकारी के अनुसार माफिया अतीक का गढ़ माना जाने वाला कसारी मसारी, चकिया, झलवा, करेली आदि क्षेत्रों में नगर निगम की जमीन पर सैकड़ों लोगों ने कब्जा करके मकान बनाया है।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार खुल्दाबाद जोन में 250 और मुट्ठीगंज जोन में 115 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण किया गया है।

आज से शुरू होगी कार्रवाई
नजूल की भूमि को लेकर राजस्व और नगर निगम के अधिकारी आज से कार्रवाई शुरू करेंगे। टीमों द्वारा सर्वे किया जाएगा और जहां भी नजूल की भूमि है वहां निशान लगाने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने कहा कि नगर निगम की जमीन पर जहां भी अवैध कब्जा है, वहां चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।