PDA Flats for common people: संगमनगरी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के साथ ही नगर निगम भी लोगों की जरूरतों को देखते हुए फ्लैट्स बनाएगा। नगर निगम अपनी खाली पड़ी जमीनों को फिलहाल चिह्नित कर रहा है। इस क्रम में शहर के व्यावसायिक और अति व्यस्त इलाके नखास कोहना में दो अपार्टमेंट बनाकर करीब 100 फ्लैट्स देने की तैयारी है। खास बात यह कि बेशकीमती जमीन पर बनने वाले फ्लैट्स की कीमतें कम ही रखी जाएंगी। साथ ही वे सभी जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी, जो किसी भी अपॉर्टमेंट्स में आवश्यक हैं।
जानिए नगर निगम की यह है खास योजना
1 एकड़ में 4-4 मंजिला दो अपॉर्टमेंट्स बनाए जाएंगे। प्रयागराज नगर निगम के महापौर गणेश केशरवानी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबों को आवास देने के सपने को साकार करने के लिए नगर निगम अब अपार्टमेंट्स बनाकर फ्लैटों का आवंटन करेगा। बताया कि नगर निगम पुराने शहर के शाहगंज चौराहे के पास काटजू रोड पर (नखास कोहना) एक एकड़ जमीन पर आवासीय योजना की तैयारी कर रहा है। नगर निगम 4-4 मंजिला दो अपार्टमेंट बनाएगा। दोनों अपार्टमेन्ट्स में करीब सौ फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
25 करोड़ आएगी लागत
PDA Flats for common people: महापौर ने बताया कि इन फ्लैट्स को जरूरतमंदों को देने की योजना बनाई जा रही है। दोनों अपॉर्टमेंट्स के निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अपार्टमेंट्स में सभी प्रकार की सुविधाएं आवंटियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं, फ्लैट्स की लागत और इसके एरिया को लेकर अभी कुछ तय नहीं है, लेकिन निगम की योजना है कि किफायती दर में ही लोगों को फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएं।
निर्माण के साथ ही शुरू होंगे आवंटन
नगर निगम सूत्रों के मुताबिक पहले इस आवसीय योजना में अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट बनाने की तैयारी थी लेकिन अब वहां पर ऐसे फ्लैट्स बनाकर आवंटित किए जाएंगे, जो आम आदमी की पहुंच के दायरे में हो. इन चारमंजिला दो अपार्टमेंट्स के निर्माण के साथ ही इसमें आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दो साल में अपार्टमेंट्स बनाकर आवंटियों को फ़्लैट देने की योजना है. माना जा रहा है कि अगले 4 महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा। महापौर गणेश केशरवानी ने बताया कि नगर निगम की तरफ से जब यह अपार्टमेंट बनाया जाएगा तो उसमें सभी प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।
लॉटरी से होगा आवंटन
नगर निगम की ओर से शहर के व्यस्तम इलाके में लोगों को फ्लैट्स देने की योजना आम लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसलिए बताया जा रहा है कि इन फ्लैट्स की नीलामी नहीं होगी। इनका आवंटन लॉटरी से होगा, जिससे किफायती दर पर लोगों को अपना आवास मिल सके। जिस जगह पर नगर निगम की ओर से अपॉर्टमेंट्स बनाने की तैयारी चल रही है, वहां जमीनें काफी महंगी हैं और यह पुराने शहर का अति व्यस्त तथा व्यावसायिक इलाका भी है। नीलामी प्रक्रिया में फ्लैट्स के दाम काफी बढ़ जाएंगे और आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएंगे। इसलिए इन फ्लैट्स को लॉटरी के जरिए ही देने की बात सामने आ रही है।
पीडीए भी दे रहा है 587 फ्लैट्स
प्रयागराज में शहर के अंदर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) भी 587 फ्लैट्स दे रहा है। ये वो फ्लैट्स हैं, जो शहर के विभिन्न अपॉर्टमेंट्स में खाल रह गए थे। अब आबादी के बीच इन फ्लैट्स पीडीए बेचेगा. कीमत तय करने के लिए कॉस्टिंग की जा रही है। इनकी कीमत भी मौजूदा दर से कम रहने के आसार हैं. ये फ्लैट्स जागृति विहार आवास योजना, कालिंदीपुरम, मौसम विहार कालिंदीपुरम मल्टी स्टोरी आवास योजना, अलखनंदा और परिवर्तन अपार्टमेंट, नैनी में जाह्नवी अपार्टमेंट फेस 1, नैनी में यमुना विहार मल्टी स्टोरी आवास योजना में खाल हैं।
5 हजार प्लॉट देने की भी है तैयारी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहरी इलाके में आवासीय 5 हजार प्लॉट देने जा रहा है। नैनी, झूंसी, फाफामऊ और झलवा इलाके में किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। किसानों से 1 हजार बीघा से अधिक जमीन ली जानी है।अलग अलग योजना के तहत सर्किल रेट के मुताबिक सभी इलाकों में प्लॉट का रेट तय होगा।
Published on:
29 Aug 2024 07:12 am

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
