3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गो-तस्करी में शामिल दो महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार, 26 मवेशी और भारी मात्रा में मांस भी बरामद

प्रयागराज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिसमें दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 26 मवेशी, और भारी मात्रा में मांस भी बरामद हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

Prayagraj news: प्रयागराज के नैनी थाना पुलिस और एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 मवेशी, करीब 150 क्विंटल मांस और अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूराफतेह मोहम्मद क्षेत्र में एक घर में अवैध रूप से गो-तस्करी और मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, जहां से मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सालिम, यासीफ उर्फ हसीब, मोहम्मद आदिल, शबीहा उर्फ शमीमा, अरसला और कोनार, थाना फूलपुर निवासी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया गया।

मौके से पुलिस ने 15 पड़वा और 11 गोवंश के साथ एक मैजिक लोडर, दो स्कूटी, चार चापड़, 13 चाकू, एक कुल्हाड़ी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अन्य उपकरण बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मैजिक लोडर से मवेशियों की तस्करी करते हैं और फिर उनका वध कर स्कूटी के माध्यम से मांस की बिक्री करते हैं। मुनाफा सभी के बीच बराबर बांटा जाता है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Story Loader