
Prayagraj: देशभर में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं, जबकि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। इसी बीच, प्रयागराज के सिकंदर क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4:20 बजे करीब 20 युवक बाइक रैली के रूप में सालार मसूद गाजी की दरगाह पहुंचे। इस रैली की अगुवाई मनेंद्र प्रताप सिंह कर रहे थे। तीन युवक दरगाह की दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और वहां भगवा झंडा लहरा दिया।
महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को एक लेटर भी सौंपा गया है, जिसमें यह दावा किया गया कि सिकंदरा स्थित गाजी मियां की मजार अवैध रूप से बनाई गई है। उनका कहना है कि सालार मसूद गाजी कभी इस क्षेत्र में नहीं आए थे और वक्फ बोर्ड ने जमीन कब्जाने के उद्देश्य से मजार का निर्माण कराया है। इसके अलावा, उनका यह भी कहना है कि यहां पहले शिवकेंद्र महादेव का मंदिर था, जिसे हटा दिया गया था।
यह विवाद तब बढ़ा जब प्रशासन ने 24 मार्च को दरगाह के गेट पर ताला लगा दिया था और मई में होने वाले सालाना मेले को भी रद्द कर दिया था। हालांकि, पुलिस ने यह दावा किया था कि ताला किसी घटना की वजह से नहीं बल्कि अंदर के कामों के चलते लगाया गया था।
Published on:
07 Apr 2025 08:04 am

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
