
इलाहाबाद हाईकोर्ट।
Allahabad High Court इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी सलाहकार जेएन मौर्या ने एक लेटर जारी किया। प्रशासन ने खसरा संख्या 309 और 320 से संबंधित मामले में नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग ने 14 सितंबर को एक याचिका दायर की।
25 सितंबर को इसकी सुनवाई हुई। स्टैंडिंग काउंसिल के एडिशनल चीफ वकील ने मीडिया को बताया कि मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने इस मामले को 27 सितंबर को सुनवाई करने का निर्देश दिया है। प्रशासन को निर्धारित डेट तक निर्माण नहीं गिराने के निर्देश दिए। डीएम भानु चंद गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि हाईकोर्ट के दिए स्टे आदेश का पालन किया जाएगा। सुनवाई के लिए जवाब तैयार कराया जा रहा है।
दयालबाग में हुआ पुलिस पर हुआ था पथराव
दयालबाग में पुलिस और राधा स्वामी सत्संगियों के बीच टकराव हो गया था। पुलिस पर लाठी-डंडा चलने के साथ पथराव भी हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पहले पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की, लेकिन बद में पीछे हट गए। पुलिस ने तहरीर लिख ली, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि अनुमति नहीं मिली। अब सवाल उठ रहा है कि किसकी अनुमति का इंतजार है।
Updated on:
26 Sept 2023 02:23 pm
Published on:
26 Sept 2023 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
