
School holiday news: माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छठ पूजा के अवसर पर उन्हें स्कूल से छुट्टी मिल गई है। वैसे तो छठ पूजा के लिए यूपी के सभी जिलो में अवकाश नहीं किया गया है, लेकिन लखनऊ और प्रयागराज सहित कई जिलों में जिलाधिकारियों ने माध्यमिक विद्यालयों में 7 नवंबर को अवकाश का आदेश दिया है। जिसके क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पत्र जारी कर आदेश के अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया है। अब बृहस्पतिवार को बच्चों की मौज ही मौज रहेगी। 7 नवंबर को जिले के इंटर कालेज में अवकाश रहेगा।
बंद रहेंगे सभी बोर्ड के विद्यालय
School holiday tomorrow: जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज और बेशिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश करने का निर्देश जारी किया है। जिसके तहत प्रयागराज के सभी माध्यमिक तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा
Updated on:
07 Nov 2024 06:31 am
Published on:
06 Nov 2024 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
