
सपा से मोह भंग हो सकता है पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह का, भाजपा में जाने की अटकलें तेज
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक प्रयागराज के पूर्व राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह का नाम सबसे आगे आता है। समाजवादी पार्टी की राजनीति को आगे ले जाने में जमीनी मेनहत करने वाले नेता में से एक है। वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह की राज्यसभा की सदस्यता भी खत्म हो चुकी है। इसके बाद वह आगे का कदम कहा रखने वाले हैं सभी को इंतजार है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता की पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई है और भारतीय जनता पार्टी में भी जाने की चर्चा शुरू हो गई है।
इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में करछना सीट से बेटे उज्ज्वल रमण सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। समाजवादी पार्टी की ओर से इस बार राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाने से नाराजगी को लेकर भाजपा में जाने की संभावना भी तेज हो गई है।
चार दशक से हैं सियासत में बने
प्रयागराज यमुना पार की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व सांसद लगभग चार दशक से राजनीति में बने हैं। उनके बेटे लगातार दो बार करछना सीट से विधायक रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बेटे को मिली हार और वहीं रेवती रमण सिंह की राज्यसभा की सदस्यता समाप्त हो गई है। लेकिन पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है, जिसकी वजह से नाराजगी जाहिर किया और पार्टी छोडने बात सामने आने लगी है।
भाजपा के साथ कर सकते हैं नई पारी की शुरुआत
समाजवादी पार्टी के साथ लंबे समय तक राजनीति करने वाले दिग्गज वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भाजपा में अपनी नई पारी की शुरू कर सकते हैं। इसके पहले भी विधानसभा चुनाव के समय भी यह चर्चा रही थी कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बात की थी। अब राज्यसभा की सदस्यता समाप्त होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है। वहीं सपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी की सभी पदों को भंग करते हुए फिर सदस्यों को चुनकर नहीं जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। वहीं पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह का कहना है कि समर्थकों की राय जानने के बाद ही वह कोई कदम उठाएंगे। भाजपा में किस पद पर उनका स्वागत होगा कहना अभी बाकी है।
Published on:
11 Jul 2022 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
