30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में तहसीलदार पाए गए कोरोना पॉजिटिव , संपर्क में आये कर्मचारी क्वॉरेंटाइन , पूरी तहसील सील

- बीते कई दिनों से फिल्ड में कर रहे थे काम , कई कामगारों से हुआ संपर्क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 23 May 2020, 10:03 PM IST

Tehsildar found corona positive in UP

यूपी में तहसीलदार पाए गए कोरोना पॉजिटिव , संपर्क में आये कर्मचारी क्वॉरेंटाइन , पूरी तहसील सील

प्रयागराज | कोरोना का (corona virus) कहर संगम नगरी में जारी है। जिले के सोरांव तहसील के तहसीलदार भी कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं। कोराव तहसील दार पिछले कई दिनों से फील्ड में जुटे हुए थे कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ ऋषि सहाय ने तहसीलदार कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें कोविड लेवल 1 (covid level 1) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही एक महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है । (covid level 1 hospital )

सोरांव तहसील में तहसीलदार के करुणा संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रशासन के अधिकारियों को एहतियातन सावधानी बरतने के निर्देश एक बार फिर जारी कर दिए गए हैं सोरांव तहसील को बैरी कटिंग के जरिए सील कर दिया गया है वहीं प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

बता दें कि सोरांव तहसील के तहसीलदार पिछले कई दिनों से फील्ड में जुटे हुए थे इस दौरान वे कई प्रवासी कामगारों के संपर्क में भी आए थे तहसीलदार के करो ना संक्रमित पाए जाने से प्रशासन के अधिकारियों में अफरा.तफरी का माहौल बना हुआ है उन्हें कोटवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है अब तहसीलदार के संपर्क में आए तमाम लोगों को भी क्वॉरेंटाइन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वही शनिवार को दो नए संक्रमित मरीज पाए जाने के संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हो गई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ रिषी सहाय ने दी जानकारी देते हुए बताया की जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 63 हो गई है। इलाज के बाद स्वास्थ्य हुए 17 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले कोरोना के संक्रमण से अब तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना पॉजिटिव के 41 केस एक्टिव है

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग