
मोबाइल यूजर्स के लिए काम की खबर: आज से बदल गए तीन बड़े नियम, ऑनलाइन पेमेंट होगा महंगा
प्रयागराज: नए साल की शुरुआत 1 जनवरी 2022 यानी शनिवार से गूगल ने बड़े नियम में परिवर्तन किया है। मोबाइल यूजर्स ये जान लें कि आज से तीन अहम नियम बदलने जा रहे हैं। जैसे कि आज से ऑनलाइन खाना महंगा होने वाला है। साथ ही नए साल पर सिम कार्ड वैरिफिकेशन भी अनिवार्य होने जा रहा है। आइए जानते हैं 2022 में वो कौन-कौन से बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपके जेब पर पड़ेगा।
ऑनलाइन पेमेंट होगा महंगा
नए साल 2022 में सबसे पहला बदला ऑनलाइन पेमेंट के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसकी जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देश पर गूगल ने अपने नियमों पर कुछ बदलाव किए हैं। जिसका सीधा प्रभाव ऑनलाइन पेमेंट करने वाले यूजर्स पर पड़ेगा। गूगल के ये नए नियम उसकी सभी सर्विसेस जैसे की यू-ट्यूब, गूगल एड, गूगल प्ले स्टोर, और अन्य भुगतान सर्विस लागू होगा। 1 जनवरी 2022 से सभी यूजर्स को मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए अपने कार्ड नंबर के साथ-साथ उसकी एक्सपायरी डेट भी याद रखनी होगी। 1 जनवरी 2022 से American Express , RuPay, Discover या फिर Diners Card यूजर्स को आपको प्रत्येक मैन्युअल पेमेंट पर अपने कार्ड की डिटेल्स को दर्ज करना होगा। जिससे आप सुरक्षित पेमेंट कर सकेंगे।
दूरसंचार विभाग के बदले नियम
नए साल यानी आज से दूरसंचार विभाग भी कई सारे नए नियम लेकर आया है और कई नियमों में बदलाव किए हैं। विभाग के नए नियमों के अनुसार, अब से 9 से अधिक सिम रखने वाले यूजर्स का सिम कार्ड वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने की स्थिति में आपका सिम कार्ड डिएक्टिवेट यानी कि बंद कर दिया जाएगा। अगर आपने सिम कार्ड वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो तुरंत करा लें, क्योंकि नए साल पर वेरिफिकेशन न होने पर सिम कार्ड के बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। जिनके पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं, उनकी आउटगोइंग कॉल को 30 दिनों के अंदर बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही 45 दिनों के अंदर इनकी इनकमिंग कॉल भी बंद करने का आदेश दे दिया जाएगा। इस नियम के अंतर्गत बीमार और विकलांग व्यक्तियों को 30 दिनों का समय की छूट दी जा रही है।
ऑनलाइन फूड्स ऑडर करना होगा महंगा
ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन फूड्स ऑडर करने का दौर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में नए साल ऑनलाइन ऑडर के नियम में परिवर्तन हुआ है। अब ऑडर करना महंगा हो जाएगा। ऑनलाइन कंपनी जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप पर केंद्र सरकार की ओर से 5 फीसदी टैक्स लगा दिया गया है। ये नया नियम अब 1 जनवरी 2022 से लागू हो गया है। अब ऑनलाइन खाना मंगाना भी महंगा हो सकता है। अभी तक तो ऐप से फूड मंगाने पर रेस्टोरेंट को 5 फीसदी टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब इस हटाकर ऐप पर ये लागू कर दिया गया है। यह टैक्स उन ऐप्स पर लागू हैं जो जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड रेस्टोरेंज से खाना आर्डर करते हैं। इसीलिए अब खाना मांगना भी महंगा हो सकता है।
Published on:
01 Jan 2022 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
