
प्रयागराज: आरओ/ एआरओ भर्ती पेपर लीक प्रकरण में शासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। इस संबंध में लोक सेवा आयोग की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना अब एसटीएफ को ट्रांसफर कर दी गई है।
आयोग के सचिव अशोक सिंह के तहरीर पर चार अप्रैल को सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण से संबंधित एक केस कौशांबी के मंझनपुर थाने में भी दर्ज़ हुआ था।
खुलासे में लगी एसटीएफ ने अब तक 11 आरोपियों को पकड़ा है। जिन्हें मंझनपुर थाने में दर्ज केस में दाखिल करते हुए जेल भेजा गया है। उधर सिविल लाइंस पुलिस ने भी सभी 11 आरोपियों को बी– वारंट बनाकर कौशांबी व मेरठ में तामील करा दिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अब शासन ने विवेचना एसटीएफ को सौंपी दी है।
इसलिए एसटीएफ को दी गई विवेचना
प्रकरण में अब तक की तमाम गिरफ्तारियां व सबूतों को संकलित करने का काम एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने ही किया है। इनमें गुर्गों से लेकर सरगना तक की गिरफ्तारी एसटीएफ ने ही की है। प्रयागराज, नोएडा, लखनऊ, गोंडा व कौशांबी जनपद में ताबड़तोड़ छापेमारी कर एसटीएफ ने अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की है। इसे देखते हुए विवेचना एसटीएफ से कराने का निर्णय लिया गया है।
Updated on:
07 May 2024 11:11 am
Published on:
07 May 2024 11:10 am

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
