4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय संस्कृति का एक केंद्र बिंदू है उत्तर प्रदेश- मंत्री नंद गोपाल नंदी

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने आवास पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता और उनकी मां रेखा गुप्ता का स्वागत व अभिनन्दन किया। मंत्री नन्दी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बीच उत्तर प्रदेश में फिल्मों के प्रसार को लेकर लम्बी चर्चा हुई। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
भारतीय संस्कृति का एक केंद्र बिंदू है उत्तर प्रदेश- मंत्री नंद गोपाल नंदी

भारतीय संस्कृति का एक केंद्र बिंदू है उत्तर प्रदेश- मंत्री नंद गोपाल नंदी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में बनने वाले फिल्म सिटी को लेकर सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कलाकार भी उत्साहित हैं, वह भी यही चाहते हैं कि नोएडा में जल्द से जल्द फिल्म सिटी स्थापित हो और उत्तर प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर हो। इसी भाव और सोच के साथ बॉलीवुड की स्टॉर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके आवास पर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाले फिल्म सिटी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते फिल्म सिटी के विकास के लिए हर सम्भवस प्रयास किए जाने की बात कही।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने आवास पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता और उनकी मां रेखा गुप्ता का स्वागत व अभिनन्दन किया। मंत्री नन्दी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बीच उत्तर प्रदेश में फिल्मों के प्रसार को लेकर लम्बी चर्चा हुई। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से पहले प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण- मंत्री नंद गोपाल नंदी

मंत्री नन्दी ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का एक केंद्र बिंदू है। प्राचीन पौराणिक कालखंड से लेकर अर्वाचीन काल तक देश की आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां भगवान राम से लेकर श्री कृष्ण तक की जन्मस्थली है। गंगा-यमुना की संगमस्थली प्रयागराज भी यहीं है।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा कि वे बॉलीवुड की अभिनेत्री जरूर हैं, लेकिन सबसे पहले उत्तर प्रदेश की बेटी हैं, जिसके लिए उन्हें गर्व है। कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते अपना फर्ज पूरा करने में पीछे नहीं हटूंगी।