7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अलर्ट, 5 अप्रैल को यूपी में तेज बारिश और तूफान की आशंका, देखें लेटेस्ट अपडेट

up weather alert 40 districts fog cold wave december 2025

Weather Alert: उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बना मुसीबत | Image Source - Pinterest

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच अब बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों के लिए तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं

जिन जिलों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, उनमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 5 अप्रैल को इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

गर्मी और लू से राहत

इस मौसम बदलाव के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। लेकिन आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, जो जान-माल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।