scriptपुणे में महिला कर्मचारी से रेप के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार, पीड़िता की बेटी को भी धमकाया | Chartered accountant arrested for raping female employee in Yerawada | Patrika News
पुणे

पुणे में महिला कर्मचारी से रेप के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार, पीड़िता की बेटी को भी धमकाया

Pune Yerawada News: यरवदा पुलिस ने ऑफिस में काम करने वाली महिला से रेप के आरोप में 42 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोथरूड (Kothrud) स्थित दहानुकर कॉलोनी (Dahanukar Colony) निवासी अनिरुद्ध सतीश सेथ के तौर पर हुई है।

पुणेNov 28, 2022 / 02:06 pm

Dinesh Dubey

health_rape.jpg

पुणे में महिला कर्मचारी से CA ने किया रेप

Pune Yerawada Crime News: महाराष्ट्र के पुणे (Pune News) जिले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) की घिनौनी करतूत का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपने ऑफिस में काम करने वाली महिला का बलात्कार किया। साथ ही आरोपी ने पीड़िता का मुंह बंद करवाने के लिए उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात पुणे के यरवदा की है। यरवदा पुलिस ने ऑफिस में काम करने वाली महिला से रेप के आरोप में 42 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोथरूड (Kothrud) स्थित दहानुकर कॉलोनी (Dahanukar Colony) निवासी अनिरुद्ध सतीश सेथ के तौर पर हुई है। महिला ने यरवदा थाने (Yerawada Police Station) में सेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें

स्कूल में काउंसलिंग के दौरान छात्रा ने उगला 9 साल पहले हुई दरिंदगी का राज, पड़ोसी पर केस दर्ज

बताया जा रहा है कि पीड़िता चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिरुद्ध के ऑफिस में काम करती थी। एक दिन वह ग्राहक को फ्लैट दिखाने का झांसा देकर महिला को भुगांव (Bhugaon) ले गया। आरोप है कि अनिरुद्ध ने अपने महिला कर्मचारी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया है और वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसने बताया कि अनिरुद्ध ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दोबारा रेप किया।
साथ ही महिला ने कहा कि घटना की शिकायत करने पर आरोपी ने उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Home / Pune / पुणे में महिला कर्मचारी से रेप के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार, पीड़िता की बेटी को भी धमकाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो