scriptCG News: इस शहर में बढ़ गई गाड़ियों की संख्या, लेकिन सड़कों की चौड़ाई है जस की तस | CG News: Narrow roads in Raigarh | Patrika News
रायगढ़

CG News: इस शहर में बढ़ गई गाड़ियों की संख्या, लेकिन सड़कों की चौड़ाई है जस की तस

CG News: इस समय गांधी प्रतिमा मार्ग व रामनिवासी टाकिज मार्ग से चार पहिया वाहन जाता है तो जाम की स्थिति निर्मित होती है।

रायगढ़Jun 09, 2024 / 07:22 am

Shrishti Singh

CG News

CG News: शहर की बड़ी समस्या में से एक यातायात की है। शहर की बढ़ती आबादी के अनुरूप शहर की कई ऐसी सड़कें हैं जो वर्षों से जस की तस अवस्था में हैं। सड़क चौड़ी नहीं होने और आबादी के साथ वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनती है। खास कर शाम के समय जब लोग बाजार में खरीदी के लिए जाते हैं तो तब शहर के मुख्य चौक-चौराहें पर यह समस्या देखने को मिलती है। कई बार तो हालात यह हो जाते हैं कि लोगों को 10 से 15 मिनट तक एक ही स्थान पर रूकना पड़ता है।

जाम लगने के पीछे सड़क चौड़ीकरण नहीं होना तो है ही वही इसका दूसरा कारण शहर के मुख्य मार्ग के किनारे दुकानों के बाहर सामान रखने और दुकानों के सामने वाहन पार्किंग किए जाने की वजह से यह समस्या भी बनती है। इस बात को लेकर नगर निगम पुलिस की टीम हालांकि समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अमले ने अभियान शुरू की है।

यह भी पढ़ें

CG Traffic: 58 हजार से ज्यादा लोगों का कटा ई-चालान, चप्पे-चप्पे में लगे है कैमरे

इस अभियान के माध्यम से प्रशासनिक अमला शहर के मुख्य मार्गों पर मुनादी करते हुए व्यापारियों को यह समझाइश दी है कि कोई भी न तो दुकान के बाहर सामान रखे और ना ही दुकान के बाहर वाहनों को पार्किंग करें। ऐसा किए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। निरीक्षण में एसडीएम प्रवीण तिवारी, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी ट्रैफिक रमेश चंद्रा, नगर निगम डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, तहसीलदार, कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल व कोतवाली और यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

प्रस्ताव नहीं ले सका मूर्तरूप

शहर की मुख्य सड़कों को चौड़ी करण करने का प्रस्ताव पूर्व में बनाया गया था। करीब 10 साल पहले शहर की 25 सड़कों के लिए 65 करोड़ रुपए भी स्वीकृत हुए थे। शहर की कई सड़कों को चौड़ीकरण किया गया। वहीं इस प्रस्ताव में सुभाष चौक मार्ग से हंडी चौक मार्ग भी शामिल था, लेकिन यह प्रस्ताव मूर्तरूप नहीं ले सका। इससे मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है।

यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या

ट्रैफिक जाम प्वाइंट-1

टैफिक जाम की समस्या वाले स्थानों में रामनिवास टाकिज मार्ग व भोगदा पुल का तिराहा है। यहां एक दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। सामान्य तौर पर जाम लगने की वजह यह कारण यह होता है कि ठीक मोड़ के पास तीन से चार, चार पहिया वाहन सड़क पर खड़ी रहती है। इस समय गांधी प्रतिमा मार्ग व रामनिवासी टाकिज मार्ग से चार पहिया वाहन जाता है तो जाम की स्थिति निर्मित होती है। यह समस्या आए दिन की है। इससे लोग परेशान होते हैं।

ट्रैफिक जाम प्वाइंट-2

इसी तरह हर आए दिन जाम की समस्या निर्मित होने वाले स्थान का नाम पैलेस रोड-कोतवाली चौक है। यहां चार सड़क एक साथ मिलती है। एक लालटंकी मार्ग जाने वाली, दूसरी सुभाष चौक जाने वाली, तीसरी पैलेस रोड और चौथी कोतवाली मार्ग पर जाने वाली है। यहां दो से तीन मार्ग पर एक साथ चार पहिया वाहन आने पर यहां जाम की स्थिति निर्मित होती है। चूंकि यह व्यस्त मार्ग है। ऐसे में जाम लगते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

यह भी पढ़ें

CG Traffic Rules: बाइक वालों की बढ़ गई टेंशन.. अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, बैठक में लिया गया बड़ा फैसला


ट्रैफिक जाम प्वाइंट-3

ट्रैफिक जाम होने वाले प्वाइंट में शहर का सुभाष चौक भी शामिल है। तीन रास्तों से मिलने वाला यह चौक शहर के मुख्य बाजार के पास है। इस चौक की सड़क भी चौड़ी नहीं है। ऐसे में दो रास्ते से चार पहिया वाहन जाने पर जाम की स्थिति बनती है। वही इस मार्ग पर अधिकांश व्यवसायिक स्थल है। कई बार व्यवसायी भी दुकानों का सामान बाहर निकाल देते हैं। इससे भी जाम की स्थिति निर्मित होती है। हालांकि चौक पर तैनात यातायात जवान व्यवस्था बहाल करते हैं।

एसडीएम प्रवीण तिवारी का कहना है कि सड़क पर दुकानों का सामान और वाहन रखने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। लोगों की इस समस्या को लेकर व्यापारियों को समझाइश दी गई है। इस समझाइश को नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Raigarh / CG News: इस शहर में बढ़ गई गाड़ियों की संख्या, लेकिन सड़कों की चौड़ाई है जस की तस

ट्रेंडिंग वीडियो