CG Traffic: अगर चौक-चौराहों व प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं है, तो यह न सोचें कि चालान नहीं कटेगा। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे यह काम कर रहे हैं। पिछले साल 50 हजार से ज्यादा लोगों का सीसीटीवी कैमरों ने ई-चालान काटा था। दरअसल (CG Traffic) आईटीएमएस कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उनके ई-चालान घर पहुंच जाते हैं। अधिकांश वाहन चालक इन कैमरों की अनदेखी करते हैं और वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं।