scriptपेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर उबले लोग कांग्रेसियों ने निकाली साईकिल रैली | Congress workers take out cycling rally | Patrika News
रायगढ़

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर उबले लोग कांग्रेसियों ने निकाली साईकिल रैली

पेट्रोल के बढ़ते कीमत को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और साईकिल रैली निकाली।

रायगढ़Sep 16, 2017 / 02:22 pm

Shiv Singh

पेट्रोल के बढ़ते कीमत

पेट्रोल के बढ़ते कीमत को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और साईकिल रैली निकाली।

रायगढ़. पेट्रोल के बढ़ते कीमत को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और साईकिल रैली निकाली।

इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहें पर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि एक साल में कई बार पेट्रोल की कीमत बढ़ गए हैं। इससे लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है।

कांग्रेसियों की यह रैली शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे कांग्रेस कार्यालय भवन के पास से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेसी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेसियों की इस रैली में आम लोग भी शामिल थे।
कांग्रेसियों का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है।

ऐसे में अब लोगों को फिर से आधुनिक दौर से पुराने जमाने में लौटते हुए बाइक व अन्य वाहनों की अपेक्षा साईकिल चलना पड़ेगा। वहीं इसके बाद कांग्रेसी साइकिल में सवार होकर महात्मा गांधी प्रतिमा चौक पहुंचे।

यहां कांग्रेसी कुछ समय के लिए रुके और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहीं उनका यह कहना था कि पेट्रोल व डीजल में सरकार एक्साइज ड्यूटी अधिक ले रही है। इससे पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं।
वहीं इनके दाम बढऩे का असर अन्य वस्तुओं पर भी पड़ रहा है और महंगाई बढ़ रही है। इस रैली के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, अशरफ खान, जगदीश मेहर, जेठूराम मनहर, दीपक पाडेंय, वासुदेव यादव, शाखा यादव, राज टोप्पो, कमल पटेल, अरविंद तिवारी, विकास ठेठवार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

की गई नारेबाजी– कांग्रेसियों के द्वारा रैली की शुरुआत कांग्रेस भवन से की गई। वहीं इसके बाद यह रैली शहर के रेलवे स्टेशन चौक से होते हुए महात्मा गांधी प्रतिम चौक, सुभाष चौक, सिटी कोतवाली मार्ग पहुंची।
वहीं इसके बाद यह रैली हंडी चौक होते हुए सतीगुढ़ी चौक भी पहुंची। इसके बाद यह रैली कांग्रेस भवन पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। पेट्रोल के भाव के बढऩे से आम लोगों की हालत खराब हो गई है। ऐेसे में अब इसका विरोध भी आरंभ हो गया है जिसकी शुरुआत रैली से हुई।

महंगाई की बात पर वादा खिलाफी का आरोप– कांग्रेसियों का कहना था कि मोदी सरकार ने देश में महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन इसके विपरीत पेट्रोल डीजल की कीमत पिछले 3 साल के सबसे उच्चतम मूल्य पर पहुंच चुके हैं। वहीं यह कहा गया कि पिछले 3 साल में कच्चा तेल काफी सस्ता हुआ है।
कांग्रेसियों का कहना था कि बीते अगस्त 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपए थी, जो अब बढ़ कर 21.48 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह वर्ष अप्रैल 2014 में डीजल पर 3.56 रुपए थी जो अब बढ़कर 17.33 रुपए हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो