scriptदुरंतो की चपेट में आए दो रेलकर्मी, एक की मौत, दूसरा घायल | TRAIN ACCIDENT : railway workers death by group of Duronto EXPRESS | Patrika News
रायगढ़

दुरंतो की चपेट में आए दो रेलकर्मी, एक की मौत, दूसरा घायल

रायगढ़ : भूपदेवपुर रेललाइन पर दोपहर की घटना.

रायगढ़Nov 04, 2021 / 09:21 am

CG Desk

रायगढ़. दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे के एक गैंगमैन कि मौत हो गई जबकि दूसरा गैंगमैन घायल हो गया है। घटना रायगढ़ भूपदेवपुर रेललाइन के मध्य की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इस बुधवार को लगभग 12 बजे के आसपास कांशीचुआ निवासी मृतक बसंत कुमार (38) डीपीएम-14 गैंगमैन और दूसरा गैंगमैन तिलाईपाली निवासी पुनीतराम साहू (40) अन्य साथियों के साथ भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन अंतर्गत रेलवे ट्रेक पर काम कर रहे थे।

करीब पौने 12 बजे एक रेलपांत पर मालगाड़ी आ रही थी। दोनों का ध्यान मालगाड़ी की ओर था। इसी बीच विपरीत दिशा के रेलवे लाइन पर दुरंतो एक्सप्रेस आ गई। वे दोनों उसी रेल लाइन पर थे। इससे वे दुरंतो की चपेट में आ गए। इससे बसंत कुमार की मौत हो गई। वहीं समारू साहू घायल हो गया।

Home / Raigarh / दुरंतो की चपेट में आए दो रेलकर्मी, एक की मौत, दूसरा घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो