CG Ganja Smugglers: रायपुर पुलिस ने एक कार से 7 लाख का गांजा बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरतार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था। नारकोटिक्स सेल और सरस्वती नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी नरेश निहाल को कबीर चौक स्थित शनि मंदिर पास घेराबंदी कर पकड़कर उसकी कार की तलाशी तो उसमें 40 किलो गांजा जब्त किया है।