गरीबों के 16 लाख मकान नहीं बने : भाजपा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी 15 मार्च बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करेगी। इसे पहले मंगलवार को भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विधानसभा घेराव का पोस्टर भी लॉच किया। 8955113113 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। इस नंबर के माध्यम से प्रदेश के आवासहीन लोग आंदोलन से सीधे जुड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रधानमंत्री आवास के मामले पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इसका ऐलान खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया। रायपुर में हुई प्रेस वार्ता में साव ने बताया कि गरीबों को प्रदेश में मकान नहीं मिल पाए, इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है।
उन्होंने बताया कि सरकारी रेकॉर्ड के अनुसार 16 लाख परिवारों को मकान मिलने थे, जो कांग्रेस की वजह से नहीं मिल पाए।