scriptदेश में 10 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख | 2020 eclipse 10 january first lunar eclipse of this year | Patrika News
रायपुर

देश में 10 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख

भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों में भी देखा जा सकेगा।

रायपुरJan 06, 2020 / 09:34 pm

ashutosh kumar

देश में 10 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख

देश में 10 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख

रायपुर. हिंदू धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का अच्छा या बुरा असर हर व्यक्ति पर पड़ता है। इस साल 2020 यानी नए साल के जनवरी माह में भी ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को और अंतिम ग्रहण 15 दिसंबर को होगा। इनमें 2 सूर्य ग्रहण व 4 चंद्र ग्रहण हैं। आपको बता दें कि उपछाया चंद्र ग्रहण को शास्त्रों में ग्रहण के रूप में नहीं देखा गया है इसलिए इस दिन पूर्णिमा तिथि को किए जाने वाले पर्व-त्यौहार और पूजा-पाठ किए जा सकेंगे।
10 जनवरी को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 10 बजट 37 मिनट से शुरू होगा जो रात में 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण लगने की कुल अवधि 4 घंटे से अधिक की रहेगी। इस चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून और दूसरा सूर्य ग्रहण 15 दिसंबर को होगा।
दोस्त को शराब पिलाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, एक गिरफ्तार

क्यों लगता हैं चंद्र ग्रहण
धार्मिक मतों के अनुसार राहु जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रसता है तो चांद कुछ समय के लिए छिप जाता है, इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं खगोलशास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक घगोलीय घटना है। जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है तो चंद्रमा उससे ढक जाता है, चंद्रमा तक सूर्य की किरणें नहीं पहुंच पाती हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है।

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण
भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों में भी देखा जा सकेगा। इस साल के बाकी चंद्र ग्रहण 5 जून, 21 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को पड़ेंगे। ज्योतिष के अनुसार जिस राशि पर ग्रहण लगता है उस राशि के जातकों पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। गौरतलब है कि इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा।

आरक्षक और एसआई के 5 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

पहला ग्रहण: नए साल का पहला ग्रहण 10 जनवरी को होगा। यह चंद्रग्रहण होगा और 10 जनवरी की रात में 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।
दूसरा ग्रहण: साल का दूसरा ग्रहण भी चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण 5 जून को लगेगा। चंद्रग्रहण 5 जून की मध्य रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 19 मिनट है। चंद्रग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।
तीसरा ग्रहण: तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण चंद्रग्रहण के कुछ दिन बाद 21 जून को लगेगा। सूर्यग्रहण 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की अवधि 5 घंटे 48 मिनट है। इस ग्रहण को भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में देखा जाएगा।
चौथा ग्रहण: चौथा ग्रहण चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा। चंद्रग्रहण 5 जुलाई की सुबह को 08 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की अवधि 2 घंटे 45 मिनट है। हालांकि चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
पांचवां ग्रहण: पांचवां चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह ग्रहण दोपहर को 13 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 17 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

छठा ग्रहण: छठा और अंतिम ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण 14 दिसंबर की शाम को 19 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा और 15 दिसंबर को 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

Hindi News/ Raipur / देश में 10 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो