
गरीब रथ, नौतनवा, दुर्ग-अजमेर सहित 30 ट्रेनें रद्द
रायपुर और बिलासपुर होकर चलने वाली 30 एक्सप्रेस ट्रेनें कई तारीखों में रद्द होने जा रही हैं। क्योंकि रेलवे ने चंदिया रोड स्टेशन में मेगा ब्लॉक 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक शनिवार तक घोषित किया है। इसका असर दो दिन पहले से ही पड़ेगा। बिलासपुर मंडल के शहडोल रेल लाइन पर चंदिया रोड स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य रेलवे कराने जा रहा है।
रेल अफसरों के अनुसार अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ये कार्य पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में तेजी आएगी और यात्रियों को सुविधा होगी। शहडोल रेल लाइन पर ब्लॉक से दुर्ग-अजमेर, रायपुर-लखनऊ गरीब रथ जैसी ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। ट्रेनों का कैंसिलेशन 22 नवंबर से ही शुरू हो जाएगा। इसी ब्लॉक के साथ राजनांदगांव रेलवे लाइन पर भी ब्लॉक लेने वाले थे, परंतु इसे अभी स्थगित कर दिया गया है।
निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर ट्रेन 4 घंटा देरी से चलेगी
28 नवंबर से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 15 मिनट देर से रवाना होगी।
Published on:
19 Nov 2023, 8:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.