रायपुर

बाघिन के चार नए शावकों देखने के लिए उमड़ी भीड़, कानन पेंडारी जूलॉजिकल के ओपन केज में छोड़े गए

बाघ शिवाजी और बाघिन रंभा के चारों शावकों को सात माह बाद सोमवार को ओपन केज में छोड़ा गया. नए शावक मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इन शावकों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई.

less than 1 minute read
Nov 22, 2022

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क ने नए शावकों का वीडियो सामने आया है. ये शावक सात महीने पहले जन्मे थे. जू प्रबंधकों ने इन शावकों को नए केज में छोड़ने का फैसला किया है. बाघ शिवाजी और बाघिन रंभा के चारों शावकों को सात माह बाद सोमवार को ओपन केज में छोड़ा गया. नए शावक मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इन शावकों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें : बिलासपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जैसे-तैसे मजदूरों को निकाला गया बाहर

कानन पेड़ारी में 2018 से ब्रीडिंग बंद थी. आखरी बार भी बाघिन रंभा ने दो शावकों को जन्म दिया था। अब नन्हें शावकों आने से कानन प्रबंधन भी खुश है। ऐसा नहीं है कि कानन पेंडारी में पहली बार एक साथ किसी बाघिन ने चार बच्चों को जन्म दिया है. बल्कि इससे पहले बाघिन चैरी ने भी 2015 में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। रंभा को उसने ही जन्म दिया था. कानन जू में 17 अप्रैल को बाघिन रंभा ने चार शावकों को जन्म दिया था. जू प्रबंधन ने बाघिन के साथ नन्हें शावकों की काफी देखभाल की. जू में शावकों का जन्म लेना बड़ी उपलब्धि रही. क्योंकि पांच साल तक यहां ब्रीडिंग बंद थी. जिसके बाद प्रबंधन ने फिर से ब्रीडिंग कराने का फैसला लिया और इसमें सफलता भी मिली.

Published on:
22 Nov 2022 03:25 pm
Also Read
View All
Pm Awas Yojana: छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान, देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण

CG News: स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को मिली पर्यटन विकास की बड़ी सौगात, होम-स्टे, रिसोर्ट, पाथवे, लैंडस्केपिंग सहित आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का होगा विकास

CG News: छत्तीसगढ़ में बदलता खेती का पैटर्न, गर्मी में धान की जगह सरसों, मक्का और दलहन की बुवाई

Raipur News: रेलवे स्टेशन में आए दिन स्टेशन में एटीवीएम खराब, यात्री परेशान, डीआरएम ने जताई नाराजगी

CG Rape Case: खाना देने के बहाने दरिंदगी! 8 साल की बच्ची को अगवा कर VIP रोड ले जाकर किया दुष्कर्म

अगली खबर