CG Police Recruitment 2021: पुलिस महकमे में 975 पदों पर एसआई, प्लाटून कमांडर और सूबेदार की भर्ती होगी। इसके लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन मंगवाए गए है।
रायपुर. CG Police Recruitment 2021: पुलिस महकमे में 975 पदों पर एसआई, प्लाटून कमांडर और सूबेदार की भर्ती होगी। इसके लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन मंगवाए गए है। अभ्यर्थी अपने आवेदन छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
बता दें कि एसआई के लिए ग्रेजुएशन के साथ ही एसआई कम्प्यूटर पद के लिए उम्मीदवारों के पास कम्प्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एसआई रेडियो के लिए संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा और न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए।
इन पदों पर होगी भर्ती
सब इंस्पेक्टर - 577
प्लाटून कमांडर -247
सूबेदार-58
सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच) -69
सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट)-6
सब इंस्पेक्टर (क्वेश्चन डॉक्यूमेंट) -3
सब इंस्पेक्टर (कम्प्यूटर)- 6
सब इंस्पेक्टर (रेडियो) -9