
कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो में दिखी छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक, यहां घूमना और मनोरंजन एकसाथ
प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो होगा। इस मनमोहक कार्यक्रम का समय 13 मिनट का होगा जिसकी एंट्री फीस 10 रुपए है
रायपुर. अगर आप घूमने फिरने का शौक रखते हैं तो राजधानी रायपुर से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्हारी में एक बार घूमने का ट्रिप बना लीजिए। यहां पर आपको और आपके परिवार को घूमने का अलग ही आनंद महसूस होगा। आपको बताते चलें कि कुम्हारी स्थित बड़े तरिया का लोकार्पण हो चुका है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 जून को 26 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बड़े तरिया का लोकार्पण किया। यहां पर बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, आकर्षक झूले, चौपाटी आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां पर आपको लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
इसे मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां पर फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज आकर्षण के केंद्र हैं। यह स्थल प्राकृतिक धरोहर, संस्कृति और आधुनिक अधोसंरचना का अदभुत संगम है। यहां पर लेजर की रोशनी, फाऊंटेन से छोड़े जा रहे पानी के फुहारों और मल्टी मीडिया शो के माध्यम से नगरवासियों का प्रतिदिन मनोरंजन होगा।
आपको बताते चलें आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो होगा। इस मनमोहक कार्यक्रम का समय 13 मिनट का होगा जिसकी एंट्री फीस 10 रुपए है। बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित है।
Updated on:
03 Jun 2023 07:45 pm
Published on:
03 Jun 2023 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
