Raipur News: क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि अति पिछड़े हुए इलाके अबुझमाड़ का टैलेंट देश देखेगा। लेकिन यह सच है। रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में वहां के बच्चों ने कमाल कर दिया।
Chhattisgarh News: रायपुर। क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि अति पिछड़े हुए इलाके अबुझमाड़ का टैलेंट देश देखेगा। लेकिन यह सच है। रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में वहां के बच्चों ने कमाल कर दिया। उनकी प्रस्तुति देख जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, किरण खेर और बादशाह (CG Hindi News) इम्प्रेस हो गए।
बादशाह ने तो यहां तक कह दिया कि मैं आपकी प्रस्तुति देख हैरान हूं। शानदार टैलेंट। यह शो आपके टैलेंट को पंख लगा देगा और आपको अपनी कला के लिए दुनियाभर में पहचान मिलेगी। कार्यक्रम का प्रसारण 29 जुलाई रात 9.30 बजे होगा। इस शो में छत्तीसगढ़ के अबुझमाड़ सीनियर और जूनियर 'हुनर' का बेमिसाल प्रदर्शन करेंगे। उनके एक्ट से प्रभावित होकर (Raipur News) जज बादशाह ने कहा, मैंने पिछले सीजन में पहली बार मल्लखंब को लाइव देखा था और अब, मैं आपके ग्रुप के साथ फिर से उसी जादू का अनुभव कर रहा हूं। मेरा मानना है कि अबुझमाड़ ही भविष्य है।