9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ की Akarshi Kashyap बनीं बैडमिंटन की नई पहचान, मलेशिया की गो जिन वेई को दी करारी शिकस्त

Sports News : भारत की उदीयमान युवा महिला खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए मलेशिया की गो जिन वेई को हराकर महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ की Akarshi Kashyap  ने  बैडमिंटन में रचा इतिहास ,  मलेशिया की गो जिन वेई को दी करारी शिकस्त

छत्तीसगढ़ की Akarshi Kashyap ने बैडमिंटन में रचा इतिहास , मलेशिया की गो जिन वेई को दी करारी शिकस्त

रायपुर. भारत की उदीयमान युवा महिला खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए मलेशिया की गो जिन वेई को हराकर महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली।

विश्व की 40वीं नंबर की छत्तीसगढ़ की आकर्षि ने 34वीं नंबर की मलेशियन खिलाड़ी को 36 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-17 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई है, जहां उसे आकर्षि को भारत की दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आकर्षि पहली बार सिंधू का मुकाबला करने उतरेगी। सिंधू ने पहले दौर में हमवतन खिलाड़ी अस्मिता चालिहा को 21-18, 21-13 से शिकस्त दी।

मंजूनाथ ने चौथी सीड किएन को दी शिकस्त: भारत के मिथुन मंजूनाथ ने पहले दौर में बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने चौथी वरीय चीन के लोह किएन येव को 21-19, 21-19 से मात दी।

प्रणय ने किया संघर्ष: एचएस प्रणय ने पहले दौर में हांगकांग के ली चियुक को कड़े मुकाबले में 21-18, 16-21, 21-15 से हराया। वहीं,वहीं, किदांबी श्रीकांत ने जापान के केंता निशिमोतो को 21-18, 21-7 से हराकर बाहर किया।