
इस बार जूट बारदाने की कीमतों में गिरावट के संकेत, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से होगी शुरू
भाटापारा। समर्थन मूल्य पर कृषि उपज बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस बरस जूट के बारदाने 1200 से 1500 रुपए प्रति सैकड़ा की दर पर खरीदे जा सकेंगे। प्रदेश में पखवाड़े भर बाद एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो रही है। प्रशासनिक तैयारियां जहां पूरी हो चुकी हैं, तो जूट बारदाना का थोक बाजार भी अपने स्तर पर न केवल तैयार है बल्कि सीमावर्ती जिलों में भंडारण भी करने लगा है।
किसानों और बड़े कारोबारियों की खरीदी छत्तीसगढ़ के जूट बारदाने में फिलहाल बंद है। यह इसलिए क्योंकि लगातार बारिश ने तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसका असर छत्तीसगढ़ के बारदाना बाजार पर भी पड़ा है। परिणाम बीते साल की तुलना में इस बार सैकड़ा पीछे 200 रुपए टूट के रूप में देखा जा रहा है।
प्रतीक्षा स्थानीय मांग की
जैसी प्रतिकूल स्थितियां बनी हुई है उसे देखते हुए जूट बारदाना का बाजार अब स्थानीय मांग निकलने की प्रतीक्षा में है। यह इसलिए क्योंकि एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने वाली है। इसलिए भरपूर भंडारण को देखते हुए यह क्षेत्र किसानों की डिमांड की राह देख रहा है, जो हर बरस अच्छी.खासी संख्या में बारदाना की खरीदी करते हैं।
इस साल, इस दर पर
बरस-दर-रस पुराने बारदानों की खरीदी को लेकर किसानों में जैसा रुझान बढ़ा है, उसके बाद यह क्षेत्र भी प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। इसलिए कीमत कम करके, ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि सैकड़ा पीछे 200 रुपए की टूट आ चुकी है। दो बार उपयोग में लाए जा चुके बारदाने इस बार 1200 से 1500 रुपए सैकड़ा में लिए जा सकेंगे। इसमें और टूट के संकेत मिल रहे हैं।
भाटापारा कृषि उपज मंडी में नए महामाया धान की आवक वैसे तो कुछ दिनों पूर्व शुरू हो गई थी, परंतु अभी आवक में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। अभी एक से डेढ़ हजार बोरे तक नए महामाया धान की आवक मंडी में प्रतिदिन हो रही है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से धान की भरपूर आवक शुरू हो जाएगी। अभी भाटापारा कृषि उपज मंडी में नए महामाया धान का भाव 2000 रुपए से अधिक चल रहा है। हालांकि अभी धान में काफी नमी बताई जा रही है। जैसे ही नमी कमी होगी और धन सूखा आने लगेगा तो भाव और अधिक हो सकता है। माना जा रहा है कि इस वर्ष धान समय से थोड़ा पहले आ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ किसान इस बात को लेकर उत्साहित भी है कि 1 नवंबर से उन्हें समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए मिल जाएगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 1 नवंबर से समर्थन मूल्य प्रदान खरीदी की घोषणा पहले ही कर दी गई है। इस बार धान की फसल समय से पहले आ रही है और 1 नवंबर से जब धान की खरीदी शुरू हो जाएगी और लोगों के खाते में पैसा आ जाएगा तो यह उम्मीद की जा रही है कि दीपावली का त्यौहार भी काफी अच्छा रहेगा। इस बार दीपावली 12 नवंबर को है। दूसरी तरफ धान खरीदने की तैयारी भी जोर-शोर से चालू हो चुकी है। सभी धान खरीदी केंद्रों में फड़ों की साफ -सफाई की जा रही है।
Published on:
20 Oct 2023 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
