8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छ तीर्थ अभियान : कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर हुआ चकाचक

स्वच्छ तीर्थ के अंतर्गत सोंढूर, पैरी व महानदी के त्रिवेणी संगम राजिम में स्थित प्राचीन मंदिर पंचमुखी कुलेश्वर महादेव परिसर की मंगलवार को साफ-सफाई की गई। मंदिर के आसपास गंदगी घर कर गई थी। कागज के टुकड़े, रैपर, पॉलिथीन, छोटे-छोटे झाड़ तथा अन्य कचरे बिखरे हुए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Gulal Prasad Verma

•

Updated: 17 Jan 2024, 3:45 PM IST

स्वच्छ तीर्थ अभियान : कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर हुआ चकाचक

स्वच्छ तीर्थ अभियान : कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर हुआ चकाचक

स्वच्छ तीर्थ के अंतर्गत सोंढूर, पैरी व महानदी के त्रिवेणी संगम राजिम में स्थित प्राचीन मंदिर पंचमुखी कुलेश्वर महादेव परिसर की मंगलवार को साफ-सफाई की गई। मंदिर के आसपास गंदगी घर कर गई थी। कागज के टुकड़े, रैपर, पॉलिथीन, छोटे-छोटे झाड़ तथा अन्य कचरे बिखरे हुए थे। जिसकी साफ-सफाई मंगलवार को राजिम विधायक रोहित साहू के साथ करीब 50 स्वच्छता दूतों ने सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक की। सफाई के बाद उस स्थल पर पानी डाला गया और झाड़ू लगाकर चकाचक कर दिया गया।

राजिम के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि लगातार कोई विधायक तीर्थ क्षेत्र में मंदिरों के आसपास पड़े कचरे को उठा रहे हैं और स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कई ऐसे कार्यक्रम देखने को मिला है जिसमें नेतागण व अधिकारी मात्रा फोटो खींचवाते रहते हैं। लेकिन इसमें श्रम ही श्रम दिखाई दे रहे थे। पहले तो सभी स्वच्छता सिपाहियों ने कचरा इक_ा किया, उसके बाद विधायक रोहित साहू अपने हाथ में खुद फावड़ा लेकर सिर पर पागा बांधे हुए धमेला में डालते रहें। कठिन श्रम का यह दृश्य हर किसी को प्रभावित कर रहा है। लोग तो यही कह रहे हैं कि किसान का बेटा है, मेहनत तो करेंगे ही।

बताना जरूरी है कि रोहित साहू विधायक बनने तथा अपने राजनीतिक सफर के पूर्व मजदूरी का कार्य भी किए हैं। हमालों के साथ बोरा उठाकर कठिन श्रम करते थे। मोटिवेट करना और कार्य के दौरान ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेना उनके व्यवहार में शामिल है। जनता सरपंच के रूप में देखना चाहा और अब विधायक बनने के बाद भी कठोर श्रम करने में परहेज नहीं कर रहे हैं। उनके एक करीबी मित्र ने बताया कि तकरीबन चार पांच वर्षों तक फेडरेशन में हेमाली किया है। धान खरीदी पर धान तौल का भी काम किया है। उनकी मेहनत हर क्षेत्र में दिखाई दे रही है। विधायक बनते ही लोगों के घरों में जाकर उनके हाल-चाल जान रहे हैं। यह एक ताजा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

लोमस ऋषि आश्रम में भी चला सफाई अभियान
लोमस ऋषि आश्रम में भी सफाई अभियान चला। इस दौरान प्रेरणा गीत का वाचन करते रहे। किशोर साहू ने बताया कि 17 जनवरी कोपरा के कर्पूरेश्वरनाथ नाथ महादेव मंदिर, 18 जनवरी सिरकट्टी आश्रम परिसर कुटेना पांडुका, 19 जनवरी दुर्गा मंदिर प्रांगण किरवई, 20 जनवरी फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर फिंगेश्वर, 21 जनवरी बाबाकुटी मांडव्या ऋषि आश्रम फिंगेश्वर में साफ -सफाई की जाएगी।