26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / IPL क्रिकेट के लिए स्कूल के नाम से बनाए थे सट्टा वेबसाइट, तीन आरोपी गिरफ्तार

IPL क्रिकेट के लिए स्कूल के नाम से बनाए थे सट्टा वेबसाइट, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी भूपत का कई नेताओं से संबंध हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल में मिले नंबरों की जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 30 Apr 2024, 2:32 PM IST

IPL Cricket Scam

Raipur Crime News: टिकरापारा इलाके में सुनियोजित रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वालों को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपियों ने स्कूल के नाम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वेबसाइट बना रखा था। इसकी आईडी बेचकर सट्टा चलवाते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी का कई नेताओं से संबंध होने का पता चला।

यह भी पढ़ें: CG Election 2024: बुजुर्गों और विकलांगों के लिए घर ही बना मतदान केंद्र, इस तरह से हुई वोटिंग

पुलिस के मुताबिक सिमरन सिटी में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिली। इसके बाद एसीसीयू और टिकरापारा पुलिस की टीम ने छापा मारा। मौके से अभिषेक गुप्ता ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते मिला। अभिषेक को हिरासत में लिया गया। उसके मोबाइल की जांच से पता चला कि शहीद भगत सिंह चौक निवासी भूपत महोबिया और सांई सिमरन सिटी मठपुरैना निवासी शुभम केवलानी भी ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन के लिए होड़, सिर्फ इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, फटाफट देखें

स्कूलएक्सडॉटकॉम में चला रहे थे सट्टा

तीनों आरोपियों के पास मिले मोबाइल से स्कूलएक्सडॉटकॉम सट्टा वेबसाइट और ऐप का पता चला है। इसी के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिला रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी भूपत का कई नेताओं से संबंध हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल में मिले नंबरों की जांच शुरू कर दी है।