रायपुर

भूपेश बघेल ने CM साय पर कसा तंज, कहा- भाजपा सरकार ने एक साल में हर वर्ग को दिया धोखा..

CG Election 2025: रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राजधानी में कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

less than 1 minute read
Feb 09, 2025

CG Politics News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राजधानी में कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम बघेल ने कहा, पिछले एक साल में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, युवा, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, ओबीसी, सामान्य हर वर्ग के कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार जो योजना चलाती थी, उसे भाजपा ने बंद कर दिया।

CG Politics News: महतारी वंदन का भरवा रहे फॉर्म..

चुनाव देख कर फिर से महतारी वंदन का फॉर्म भरवा रहे हैं, एक साल में एक भी आवास नहीं बनाया। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण है। आप लोग विधायक, सांसद चुनते हैं, लेकिन आपके रोजमर्रा के काम पार्षद और मेयर करते हैं। पांच साल में ज़ब हमारी सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है दोनों की तुलना करो। हमने गरीबों का राशन कार्ड बनाया, मुत इलाज की सुविधा शुरू किया, हमने बिजली बिल सस्ता किया,12 महीने से राशन कार्ड नहीं बना रहा।

Also Read
View All
CG Dhan Kharidi: धान खरीदी की अंतिम तिथि समाप्त, छत्तीसगढ़ के 2.41 लाख किसान नहीं बेच सके धान

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 1 से 15 फरवरी तक दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन

CG News: महाराष्ट्र की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री बनी सुनेत्रा अजित पवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएँ

CG News: छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति, केन्द्रीय कृषि मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

नारायणपुर-कोंडागांव निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण, एनएच-130डी कोंडागांव से नारायणपुर, कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक जोड़ेगा

अगली खबर