रायपुर

CG News: बस्तर की खूबसूरती निहारने जाएगा बाइकर्स ग्रुप, छत्तीसगढ़ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

CG News: बाइकर्स ग्रुप में शामिल युवाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तो कई खूबसूरत जगह है पर बस्तर की बात ही अलग है। यहां कि हरियाली देखते ही बनती है।

2 min read
Jul 25, 2025

CG News: छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रायपुर से बस्तर के लिए बाइकर्स का ग्रुप शुक्रवार की सुबह 6 बजे राइडिंग पर निकलेगा। बाइकर्स ग्रुप ने शाम 5 बजे तक बीजापुर पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। बाइकर्स ग्रुप में शामिल युवाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तो कई खूबसूरत जगह है पर बस्तर की बात ही अलग है। यहां कि हरियाली देखते ही बनती है। साल के ऊंचे-ऊंचे पेड़ की बात कुछ और है। रास्ते भर दोनों ओर हरे भरे पेड़ जो सफर को और सुकून देते हैं। रास्ते में पड़ने वाली केशकाल की घुमावदार घाटी में बाइक राइड करना अद्भूत अनुभव देता है।

बस्तर में कई ऐसी जगह हैं, जिन्हें लोग नहीं जानते। बस्तर कहते ही हमें चित्रकोट और तिरथगढ़ वॉटरफाल का दृश्य जहन में आता है। वहां पर और भी वॉटरफाल हैं। उनमें से एक नया नाम नबीं वॉटरफाल का आ रहा है। वही बस्तर की संस्कृति, वाद्य यंत्र और व्यंजनों को बढ़ावा देना इस सफर का एक उद्देश्य है। यहां पर टेंट और होम स्टे जैसी सुविधाएं भी अब उपलब्ध हैं। देश और राज्य के लोगों को बस्तर जाने में थोड़ी झिझक होती है पर अब हालात अलग हैं। बस्तर के लोगों को बेहतर रोजगार पर्यटन के माध्यम से मिले यही बाइकर्स का एक लक्ष्य हैं।

ग्रुप में 25 बाइकर्स होंगे शामिल

राजधानी में कई बाइकर्स ग्रुप हैं। इनमें से एक ग्रुप 36 राइडिंग क्लब के सदस्य बस्तर में नए पर्यटन स्थल को निहारने जाएंगे। इस ग्रुप के 25 सदस्य अपनी=अपनी बाइक लेकर सफर पर निकलेगें। इस ग्रुप में लड़कों के साथ ही लड़कियां भी शामिल हैं। ग्रुप में पेशे से कोई डॉक्टर तो इंजीनियर तो फायनेंस एक्सपर्ट है।

Updated on:
25 Jul 2025 02:16 pm
Published on:
25 Jul 2025 02:15 pm
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर