27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने बनाए छह नए प्रवक्ता, संगठन मंत्री अजय जामवाल के दौरे के बाद बड़ा बदलाव

भाजपा के छह नए प्रवक्ता बनाए गए, नए चेहेरों को मिली जगह।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 5 Aug 2022, 8:24 PM IST

Janpad Panchayat Elections

Janpad Panchayat Elections

रायपुर। भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के दौरे के बाद बदलाव का दौर शुरू हो गया है। पहला बदलाव मीडिया टीम में देखने काे मिला है। मीडिया टीम में पुराने प्रवक्ताओं के साथ 6 नए प्रवक्ता शामिल किए गए हैं। इनमें पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के साथ एकमात्र महिला विधायक रंजना साहू भी शामिल हैं।

अजय जामवाल ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नए क्षेत्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद इस सप्ताह चार दिन के दौरे पर रायपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने कोर ग्रुप से लेकर मोर्चा-प्रकोष्ठ तक मैराथन बैठकें ली थीं। मीडिया टीम की बैठक के दौरान उन्होंने मीडिया में बेहतर और प्रभावी ढंग से बात रखने पर जोर दिया था। बैठकों के बाद जामवाल अपनी रिपोर्ट लेकर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

इसके बाद मीडिया टीम में बदलाव की खबर आई। इस नई टीम में छह नए चेहरों को प्रवक्ता बनाया गया है। जिसमें पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, संदीप शर्मा, रंजना साहू, केदारनाथ गुप्ता और देवलाल ठाकुर को प्रवक्ता बनाया गया है। पुराने प्रवक्ता को भी यथावत रखा गया है। मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के पास ही है।

हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने प्रदेश महामंत्री सहित अन्य पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं 3 अन्य राज्यों में भी बीजेपी ने अलग-अलग पदों परनियुक्तियां की हैं। छत्तीसगढ़ में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसी को देखते हुए प्रदेश भाजपा में एक और संगठन महामंत्री अजय जामवाल की नियुक्ति की गई थी। जामवाल को छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश का भी प्रभार भी संभल रहे हैं। इसके अतरिक्त भी जेपी नड्डा ने आरएसएस के चार प्रचारकों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है।