छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा 55 व कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही हंै। कांग्रेस के कई दिग्गज प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा ने बस्तर और सरगुजा संभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता झूम रहे हैं, देखें वीडियो।