
3 thousand assistant teachers Recruitment canceled: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हाई कोर्ट के फैसले से हड़कंप मच गया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में 3 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती निरस्त कर दी। इसे लेकर सहायक शिक्षक की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में मायूसी छा गई है। करीब ढाई सौ की संख्या में सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिलने पहुंचे हैं।
Teacher Recruitment: दरअसल, 29 फरवरी को शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई की गई थी, जिसके बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था, लेकिन बिलासपुर हाई कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए कहा कि, जिन बीएड डिग्री धारी अभ्यार्थियों की नियुक्ति सहायक शिक्षक के पदों पर हो चुकी है, उन्हें सेवा से हटाने का आदेश दे दिया। इसे लेकर प्रदेश के बीएड डिग्री धारी अभ्यर्थियों की मुसीबत बढ़ गई है।
Updated on:
08 Apr 2024 07:56 am
Published on:
07 Apr 2024 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
