
Budget 2026: यूथ की नजर से केंद्रीय बजट ( Photo - Patrika )
ताबीर हुसैन. केंद्रीय बजट में युवाओं को खास तौर पर केंद्र में रखा गया है। ( Budget 2026 ) स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप, स्टार्टअप, डिजिटल लर्निंग और रोजगार से जुड़ी स्कीम के जरिए सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। बजट में पढ़ाई से लेकर जॉब तक के गैप को कम करने पर जोर दिखता है। खासकर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोकल लेवल पर रोजगार सृजन को लेकर युवाओं में नई उम्मीद जगी है। युवाओं ने बजट को अपने फ्यूचर प्लान से जोड़क़र देखा है।
अनिकेत चौबे ने कहा, बजट में स्किल डेवलपमेंट और इंटर्नशिप को प्राथमिकता देना युवाओं के लिए फायदेमंद है। इससे पढ़ाई के दौरान ही जॉब की तैयारी संभव हो सकेगी।
कन्हैया कुमार का मानना है कि युवाओं के लिए ट्रेनिंग और रोजगार स्कीम पर बजट का जोर भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ता है।
उत्कर्ष शर्मा कहते हैं, स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगी।
पीयूष शुक्ला मानते हैं, डिजिटल एजुकेशन और टेक्नोलॉजी स्किल पर फोकस नए जमाने की जरूरतों के अनुरूप है।
रिया माधुरी ने कहा, एजुकेशन और यूथ एम्पावरमेंट स्कीम से लड़कियों के लिए आगे बढऩे के अवसर बढ़ेगे।
साक्षी पांडे ने कहा, अगर स्किल ट्रेनिंग जमीन पर उतरी तो युवाओं को जॉब पाने में आसानी होगी।
उज्जवल विश्वकर्मा का मानना है कि ग्रामीण युवाओं के लिए लोकल लेवल पर स्किल और रोजगार योजना सराहनीय कदम है।
नितिन कुमार बोले, बजट से साफ है कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उमेश ने कहा, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप स्कीम से जॉब से पहले प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा।
सत्यम कुमार ने माना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक सेक्टर पर फोकस युवाओं को ग्लोबल लेवल पर मजबूत बनाएगा।
आदित्य राज कहते हैं, यह बजट सिर्फ आज नहीं, बल्कि युवाओं के आने वाले कल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
अनमोल जायसवाल ने बताया, डिजिटल वर्क और स्टार्टअप सपोर्ट से युवाओं के लिए नए करियर ऑप्शन खुलेंगे।
दिव्यांश बिजौरा ने कहा कि कुल मिलाकर बजट युवाओं की जरूरतों को समझने वाला नजर आता है, सही अमल जरूरी है।
डॉ. खुशी पंजवानी का मानना है कि बजट फिनटेक और स्टार्टअप्स के लिए सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई और नए व्यवसायों को आसान लोन और कम नियमों की सुविधा मिलने से नवोद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने से छोटे व्यापारी भी बड़े बाजार तक पहुंच सकेंगे। बजट में तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश से रोजगार और उद्योग दोनों को लाभ होगा। खुशी ने युवाओं को सलाह दी कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर डिजिटल और वित्तीय कौशल में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाएं, जिससे स्टार्टअप्स और फिनटेक क्षेत्र में नए मौके पैदा होंगे।
Published on:
01 Feb 2026 07:23 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
