
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच ( Photo - Patrika )
CG Board Exam: अनुराग सिंह. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांच रहे शिक्षकों को इस बार छात्रों की ओर से लिखी गई अजीबोगरीब गुहार, प्रार्थनाएं और प्रस्ताव पढ़ने को मिले हैं। जिन्हें देखकर शिक्षक भी हैरान रह गए। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस बार काफी कम कॉपियों में छात्रों द्वारा लिखी गई अनोखी मिन्नते की गई हैं।
जब छात्र-छात्राएं पास होने के लिए अजीबों गरीब तरीके अपनाते है। एक छात्रा अपने उत्तरपुस्तिका में यहां तक लिख दिया कि 'सर मेरी शादी होने वाली है, फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, कृपया मुझे पास कर दीजिए'। वही एक छात्र ने लिखा सर घर की स्थिति ठीक नहीं है मुझे कृपया पास कर दीजिए। एक ने लिखा हनुमानजी के अगर भक्त है तो पास करिए। इस सत्र में 10वीं में 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और 12वीं में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे।
हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सबसे लड़कियां है। हाई स्कूल में जहां इस साल 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और हायर सेकंडरी में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए। जिनमें छात्राओं की संख्या फिर बहुमत में है। इसमें हाई स्कूल में लड़कों से 33892 ज्यादा लड़कियां है। ऐसे ही हायर सेकेंडरी में 36 हजार से ज्यादा लड़कियां है।
हाई स्कूल - हायर सेकंडरी
रेगुलर -
छात्र - 140995 - 99500
छात्राएं - 175934 - 139794
ट्रांसजेंडर - 01 - 01
प्राइवेट
छात्र - 3902 - 4161
छात्राएं - 2855 - 3406
कुल - 323687 - 246862
Published on:
08 Apr 2026 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
