8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: गाय के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Raipur News: पशु के साथ क्रूरता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

2 min read
Google source verification
Raipur News: गाय के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

गाय के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार (Photo Patrika)

Raipur News: रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव से शिकायत प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने पशु के साथ क्रूरता एवं अनाचार किया। उस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुरानी बस्ती थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की जांच के दौरान उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा(26) सोनकर पारा निवासी के विरुद्ध बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना पुलिस को 6 अप्रैल को शिकायत मिली कि भाठागांव में एक व्यक्ति की ओर से पशु के साथ क्रूरता और अनाचार किया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज किया और जांच शुरु की। पशु के साथ क्रूरता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

इसके बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनकर पारा में रहने वाले आरोपी होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26) को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस भविष्य में भी इस तरह के मामलों पर नजर रखेगी और किसी भी प्रकार के पशु क्रूरता या अनाचार की घटनाओं में दोषियों को कानूनी दायरे में लाएगी। सुनिश्चित किया गया है कि आरोपी के खिलाफ सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा और जरूरत पड़ने पर कड़ी सजा दिलाने के लिए विशेष कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले ने यह दिखाया कि रायपुर पुलिस जनता की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से सक्रिय है।