8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: खेतों में दबिश देकर जुआरियों पर कार्रवाई, 42 लाख से अधिक का माल जब्त

Crime News: पुलिस ने जुआ खेल रहे दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं मौके से 6 लाख से अधिक कैश, एक लग्जरी मर्सिडीज कार और आईफोन जब्त किया गया है।

2 min read
Google source verification
Crime News: खेतों में दबिश देकर जुआरियों पर कार्रवाई, 42 लाख से अधिक का माल जब्त

खेतों में दबिश देकर जुआरियों पर कार्रवाई (Photo Patrika)

Crime News: रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोकरो के पास खेतों में दबिश दी। पुलिस को 6 अप्रैल को से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण एवं धमतरी की सीमा पर अज्ञात व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से राहुल सिंह (34) भिलाई निवासी और रितेश कुमार (36) रायपुर निवासी आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा गया। अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

छापा के दौरान मौके से 6,34,000 रुपए नकद, एक ताश की गड्डी, एक कार और दो मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामग्री का कुल राशि लगभग 42,14,000 रुपए आंका गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस टीम ने रेड की कार्रवाई की।

चाकूबाजी में पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अुनसार यह घटना 5 अप्रैल की सातपाखर एनीकट काठाडीह में हुई थी, जब मोहम्मद युनुस (15) अपने दोस्त के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। आरोपी फारूख, रियाज, उस्मान, चिकू और विशाल नायक ने दीपावली त्योहार पर हुए पुराने विवाद की रंजिश के चलते युनुस को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और चाकू से वार कर दिया, जिससे शरीर के दाहिने ओर चोट आ गई।

इस पर मुजगहन थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। रायपुर कमिश्नरेट पश्चिम जोन के मुजगहन पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की और महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। पुलिस ने पांचों आरोपियों शेख फारूख (22), मोह० रियाज खान (25), सैय्यद उस्मान (19), शेख साहील उर्फ चीकू (26) और विशाल नायक (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किया गया चाकू भी जब्त किया गया । आरोपी आर.डी.ए कॉलोनी बोरियाखुर्द, टिकरापारा और गोकुल नगर, टिकरापारा रायपुर के निवासी हैं।