14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: सात सीटों वाली अंतिम सूची जारी: कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

CG Election News: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बची सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा रविवार को कर दी है। इसके साथ कांग्रेस के सभी 90 विधायकों की सूची आ गई है।

3 min read
Google source verification
CG Election 2023: सात सीटों वाली अंतिम सूची जारी: कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

CG Election 2023: सात सीटों वाली अंतिम सूची जारी: कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

रायपुर। CG Election News: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बची सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा रविवार को कर दी है। इसके साथ कांग्रेस के सभी 90 विधायकों की सूची आ गई है। तीसरी व अंतिम सूची में कांग्रेस ने अपने चार विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। इसमें चार महिला शामिल हैं। इस प्रकार कांग्रेस ने कुल 18 महिलाओं को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने कुल 22 विधायकों के टिकट काटे हैं। तीसरी सूची में कांग्रेस ने अपने दो विधायक अंबिका सिंहदेव और कुलदीप जुनेजा को फिर मौका दिया है। सिंहदेव बैकुंठपुर से और जुनेजा रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इन दोनों जगहों पर जातिगत समीकरण का पेच फंसा था। रायपुर उत्तर में दावेदारों के नाम अधिक होने और भाजपा का टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस ने फिर जुनेजा पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें: CG Breaking : कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की सूची, किसे कहां से मिला मौका, देखें

कांग्रेस...

भाजपा पहले आगे, अब पीछे : प्रदेश में सूची जारी करने के मामले में भाजपा आगे थी, लेकिन अब पिछड़ गई है। भाजपा ने अपनी पहली सूची 17 अगस्त को जारी की थी। इसके बाद दूसरी सूची 9 अक्टूबर को जारी की थी। बाद में एक नाम की सूची अलग जारी हुई है। इस प्रकार भाजपा ने अब तक अपने 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जबकि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी करने के बाद अब सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी अंबिकापुर, बेमेतरा, बेलतरा और कसडोल में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: CG Breaking : आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, इन 12 नामों पर लगी मुहर, देखें

यह है नए चेहरों का गुणा-भाग

कांग्रेस ने सराईपाली के वर्तमान विधायक किस्मत लाल नंद काटिकट काटकर चातुरी नंद को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे शासकीय स्कूल में शिक्षिका है। वे चौहान समाज से आती है। किस्मत लाल नंद भी इसी समाज से आते हैं। समाज की नाराजगी न हो, इसलिए इसी समाज को मौका दिया गया है।

कांग्रेस ने महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर का टिकट काटकर डॉ. रश्मि चंद्राकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां ओबीसी वर्ग की संख्या अधिक है। डॉ. चंद्राकर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी है। संगठन के कामकाज को देखकर उन्हें मौका दिया गया है।

कांग्रेस ने कसडोल विधायक शकुंतला साहू का टिकट काटकर संदीप साहू को मौका दिया है। संदीप साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। यहां वर्तमान विधायकों को लेकर कार्यकर्ताओं में थोड़ी नाराजगी थी। इस वजह से वर्तमान विधायक की टिकट काटी गई है।

कांग्रेस ने सिहावा के वर्तमान विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव का टिकट काटकर अंबिका मरकाम को प्रत्याशी बनाया है। मरकाम पहले भी विधायक रह चुकी है। जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर मरकाम को मौका दिया गया है।

धमतरी में भाजपा विधायक है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व प्रत्याशी गुरुमुख सिंह होरा की जगह ओमकार साहू को मौका दिया है। यह क्षेत्र साहू समाज बाहुल्य है। भाजपा प्रत्याशी को देखकर ही कांग्रेन ने यहां से साहू समाज के ओमकार को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023 : कांग्रेस ने सात सीटों वाली अंतिम सूची की जारी, चार पर नए चेहरे, जुनेजा और अंबिका को दोबारा मौका

इन 22 विधायकों के टिकट कटे
कांग्रेस ने अपनी अंतिम सूची में महासमुंद से विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कसडोल से शकुन्तला साहू, सराईपाली से किस्मत लाल नंद और सिहावा से डॉ. लक्ष्मी ध्रुव की टिकट काटा है। इनके अलावा रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा, मनेन्द्रगढ़ से डॉ. विनय जायसवाल, धरसींवा से अनिता शर्मा, रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह, प्रतापपुर से डॉ. प्रेमसाय टेकाम, जगदलपुर से रेखचंद जैन, बिलाईगढ़ से चंद्रदेव राय, सामरी से चिंतामणि महाराज, लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार और पाली-तानाखार से मोहित राम शामिल हैं। साथ ही नवागढ़ से गुरुदयाल सिंह बंजारे, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, खुज्जी से छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल सोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा और पंडरिया से ममता चंद्राकर की टिकट कटा है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग