
CG News: अब महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को बताना होगा कहां खर्च की अपनी निधि, उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के बाद ही मिलेगी शेष राशि
CG News: नगरीय प्रशासन विभाग ने पहली बार नगर निगमों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के महापौर, अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों को जारी निधि का उपयोगिता प्रमाण पत्र निकायों के अधिकारियों से मांगा है। साथ ही एक फार्मेट भी जारी किया है। जिसमें निकाय का नाम, जारी राशि, व्यय राशि और शेष राशि का उल्लेख करना होगा।
पिछले साल बढ़ाई थी निधि: बता दें कि राज्य शासन ने महापौर, अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों की निधि में पिछले साल ही वृद्धि की थी। जानकारी के अनुसार अनुसार तीन लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम में महापौर निधि दो करोड़ 25 लाख, तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम में महापौर निधि एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए की गई है। पार्षदों को छह लाख और एल्डरमैनों को चार लाख रुपए क्षेत्र और वार्ड में विकास कार्यों के लिए निधि प्रदान की जाती है। इसी तरह 50 हजार से अधिक जनसंख्या वाली नगर पालिका में हर साल अध्यक्ष को 75 लाख, 50 हजार से कम जनसंख्या वाली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष को 37.50 लाख, 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाली नगर पंचायतों में अध्यक्ष 22.50 लाख, 10 हजार से कम जनसंख्या वाली नगर पंचायतों में अध्यक्ष को 15 लाख रुपए मिलते हैं।
जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर खर्च
महापौर, अध्यक्ष, पार्षद और एल्डरमैन निधि को निकायों के अधिकारी उनकी अनुशंसा पर ही संबंधित विकास कार्य के लिए करते हैं। निकायों के जनप्रतिनिधियों के नाम से शासन निकायों को राशि जारी करता है। इसके बाद नगर निगम द्वारा संबंधित जोनों में संबंधित वार्ड पार्षदों और एल्डरमैन की राशि भेजते हैं। जहां के अधिकारी पार्षद और एल्डरमैन के बताए अनुसार कार्य पर ही राशि खर्च करते हैं।
2022 -23 की 50 फीसदी निधि स्वीकृत
संचालनालय द्वारा वर्ष 2022-23 की 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है। शेष 50 प्रतिशत राशि जारी किया जाना है। इसके पहले निकायों से महापौर, अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों को जारी राशि के खर्चे का ब्योरा मांगा गया है। तभी 50 प्रतिशत राशि जारी करने की बात कही गई है।
कुल निकायों की संख्या - 170
नगर निगमों की संख्या - 14
नगर पालिका की संख्या - 44
नगर पंचायतों की संख्या - 112
Published on:
10 Jan 2023 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
