3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: न शेड्यूल, न किराया और न ही टिकट बुकिंग का ठिकाना, भगवान भरोसे चल रहा यहां का एयरपोर्ट

CG News: प्रदेश में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने से कंपनी के साथ ही उन्हें भी यात्रियों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

2 min read
Google source verification
CG News: न शेड्यूल, न किराया और न ही टिकट बुकिंग का ठिकाना, भगवान भरोसे चल रहा यहां का एयरपोर्ट

CG News: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से अंबिकापुर और बिलासपुर की फ्लाईबिग फ्लाइट भगवान भरोसे चल रही है। ट्रैवल्स संचालकों तक को इसका शेड्यूल नहीं मालूम है। इसके चलते यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं फ्लाइट के अनियमित संचालन के चलते पर्याप्त यात्री तक नहीं मिल रहे है।

CG News: टिकटिंग की कोई जानकारी तक नहीं मिल पाती

ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (टाफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि यह फ्लाइट रायपुर को अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ती है। लेकिन, यह सप्ताह में कब, कितने समय और कितने दिन चलती है और किराया और टिकटिंग की कोई जानकारी तक नहीं मिल पाती है।

टिकट की बुकिंग करने कंपनी को मेल भेजकर जानकारी मांगनी पड़ती है। लेकिन, सिस्टम के स्लो और सर्वर डाउन होने का हवाला दिया जाता है। विमानन कंपनी को शिकायती पत्र लिखकर व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार अनुरोध किया गया है। लेकिन, उनकी ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता।

उड़ान का पता ही नहीं

रीजनल कनेक्टिविटी के तहत रायपुर से अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने के लिए 19 दिसंबर 2024 को यह फ्लाइट शुरू की गई थी। यात्रियों को शुरुआती किराया 999 रुपए में पहले आओ पहले पाओ रखा गया था। कुछ दिनों ऑफर चलाने के बाद फ्लाइट ही ग्राउंड हो गई।

28 फरवरी से फिर से फ्लाइट शुरू हुई। लेकिन, ट्रैवल्स संचालकों को किराए से लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अगर इसी तरह चलता रहा तो कभी भी फ्लाइट बंद हो सकती है। हालांकि उन्होंने सिस्टम सुधारने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद की जयंती से क्यों जुड़ा है National Youth Day? जानें

कंपनी की ओर से नहीं मिला जवाब

फ्लाईबिग विमानन कंपनी अपूर्व देब से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया। टाफी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि तीनों शहरों के ट्रैवल्स संचालकों ने इस फ्लाइट के संचालन को लेकर नाराजगी जताई है।

साथ ही इसे ठीक करने के लिए कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने कहा है। उनका कहना है कि प्रदेश में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने से कंपनी के साथ ही उन्हें भी यात्रियों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। तीनों ही शहरों के लिए बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। लेकिन, फ्लाइट के अनियमित संचालन के चलते सड़क और रेल के जरिए यात्रा करना पड़ रही है।

उड़ान को लेकर हमेशा संशय

CG News: ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि पहले फ्लाइट का संचालन 5 दिन, उसके बाद 3 दिन करने की जानकारी उन्हें मिली थी। लेकिन, इस समय कब, कितने समय और सीटें की उपलब्धता के संबंध में कोई ब्योरा नहीं है। इस कारण वे टिकट बुकिंग के लिए दिए गए स्लॉट में किराया, टाइमिंग नहीं होने के कारण यात्रियों को सर्विस नहीं दे पा रहे हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग