2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Police SI Recruitment 2023: पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने का एक और मौका, इस दिन होगी परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स…

CG Police SI Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के अधिकारियों ने सूबेदार-सब इंस्पेक्टर की परीक्षा तिथि जारी (CG Police Bharti 2023) कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Police SI Recruitment 2023

CG Police SI Recruitment 2023

CG Police Bharti 2023: अगर आप छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। सूबेदार-सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 29 जनवरी को एक पाली में होगी। व्यापमं के अधिकारियों ने परीक्षा आयोजन कराने के लिए प्रदेशभर में पांच सेंटर बनाए हैं। ये सेंटर रायपुर के अलावा अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में बनाए गए हैं। सूबेदार-सब इंस्पेक्टर की भर्ती में आरक्षित पदों की संख्या शासन द्वारा निर्धारित निर्देश के अनुसार होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस में उपनिरीक्षक व अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया गया है।

CG Police Bharti 2023: 1 लाख 27 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी
सूबेदार-सब इंस्पेक्टर के 975 पदों के लिए प्रदेश भर से 1 लाख 27 हजार से ज्यादा आवेदन व्यापमं के अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। व्यापमं के अधिकारियों ने बताया, जो अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक गए हैं, उन्हें भी आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। अभ्यर्थी 16 जनवरी से 19 जनवरी तक व्यापमं की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 16 से 19 जनवरी 2023 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये हैं सेंटर : रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में एक पाली में होगी परीक्षा

CG Police Bharti 2023: कुल पद

सूबेदार - 58
उपनिरीक्षक - 577
उपनिरीक्षक विशेष शाखा - 69
प्लाटून कमांडर - 247
उपनिरीक्षक अंकुल चिह्न - 6
उपनिरीक्षक प्रश्नआधीनदस्तावेज - 3
उपनिरीक्षक कंप्यूटर - 6
उपनिरीक्षक दूरसंचार - 9

Story Loader