2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा से पहले छात्रों के लिए बड़ी राहत! Exam से पहले शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा, बच्चों को मिलेगी हर मदद

CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु आयोजन और विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही […]

less than 1 minute read
Google source verification
परीक्षा से पहले छात्रों के लिए बड़ी राहत! Exam से पहले शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा, बच्चों को मिलेगी हर मदद(photo-patrika)

परीक्षा से पहले छात्रों के लिए बड़ी राहत! Exam से पहले शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा, बच्चों को मिलेगी हर मदद(photo-patrika)

CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु आयोजन और विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है।

CG Board Exam 2026: विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को मिलेगी सहायता

हेल्पलाइन सेंटर से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सभी परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक फोन कर मदद ली जा सकती है।

हेल्पलाइन में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा से जुड़े तनाव, मानसिक दबाव, अध्ययन संबंधी मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर परामर्श देंगे।

रविवार को भी उपलब्ध रहेगी सेवा

हेल्पलाइन सेवा की खास बात यह है कि यह रविवार के दिन भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर किसी भी दिन सहायता ली जा सकेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी परेशानी या तनाव की स्थिति में हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि बोर्ड परीक्षाएं शांत और तनावमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकें।

Story Loader