
BJYM अध्यक्ष रवि भगत
Chhattisgarh BJYM New Leader List: रायपुर. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने दो माह बाद गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 57 लोगों को जगह दी गई है। छह उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री, छह प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय प्रभारी, एक- प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी, एक प्रचार-प्रसार प्रमुख, तीन सह प्रचार प्रमुख एक मीडिया प्रभारी, दो मीडिया सहप्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी, चार सोशल मीडिया सहप्रभारी, एक प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, चार प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख बनाए गए हैं।
इसके अलावा शासकीय योजना स्वाध्याय, मंडल प्रमुख, सहप्रमुख, कन्या शक्ति संयोजिका मंडला प्रमुख, सहप्रमुख, नीति अनुसंधान, खेल एवं कला प्रमुख पदों पर नियुक्ति की गई है। भगत ने अपनी सूची में जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान दिया गया है। इसलिए सूची में लगभग सभी जिलों के लोगों के शामिल किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इसे लेकर संगठन स्तर पर कवायद चल रही थी। आखिरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति के बाद जम्बो प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग कांकेर, जितेंद्र देवांगन जांजगीर-चांपा, रितेश मोहरे रायपुर, रोहित महेश्वरी बेमेतरा, हरिओम साहू रायपुर, खुशबू बंजारे बलौदाबाजार को बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर दुर्ग और अंकित जायसवाल सरगुजा को बनाया गया है। इसी तरह प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह ठाकुर कवर्धा, जयराम दास बस्तर, शांतनु शुक्ला रायपुर, प्रखर मिश्रा रायपुर, अंकुश सिंह बलारामपुर, आलोक श्रोती राजनांदगांव को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष विकास झा कोरबा को बनाया गया है।
सत्यप्रकाश सिन्हा को अहम जिम्मेदारी
2023 छत्तीसगढ़ के लिए कई मायनों में अहम है और इसी साल विधानसभा चुनाव भी है। गुरुवार को जारी BJYM की लिस्ट के अनुसार संगठन के काम काज के प्रचार - प्रसार करने की जिम्मेदारी कुरुद के सत्यप्रकाश सिन्हा को सौपी गई है। सिन्हा लंबे समय से संघ और विद्यार्थी परिषद में सक्रिय है और प्रदेश से लेकर लोकल स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी को उनका लाभ मिल सकता है।
Updated on:
30 Dec 2022 07:32 pm
Published on:
30 Dec 2022 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
