रायपुर

Chhattisgarh Budget 2023-24: चुनावी बजट में नई भर्तियों पर रहेगा जोर, बेरोजगारों को मिल सकती है खुशखबरी

Chhattisgarh Budget 2023-24: 41 विभाग प्रमुखों से चर्चा 21 नवंबर से 30 नवम्बर तक चलेगी।

2 min read
Nov 19, 2022
Chhattisgarh Budget 2023-24: चुनावी बजट में नई भर्तियों पर रहेगा जोर, बेरोजगारों को मिल सकती है खुशखबरी

Chhattisgarh Budget 2023-24: आरक्षण कटौती के विवाद के बीच वर्ष 2023-24 के बजट में युवाओं के लिए नौकरी के नए द्वार खुल सकते हैं। दरअसल, बजट तैयारी में जुटे वित्त विभाग ने रिक्त पदों की भर्ती और नए पदों के सृजन को लेकर प्रस्ताव मंगाया है। इसके लिए वित्त विभाग 21 नवम्बर से 41 विभाग के आला अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा।

यह चर्चा 30 नवम्बर तक चलेगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने की हिदायत दी है। वित्त विभाग ने बजट में स्वीकृत पदों का नाम, उनकी संख्या और वित्त विभाग की सहमति के संबंध में भी जानकारी मांगी है। माना जा रहा है कि आगामी बजट चुनावी वर्ष में आएगा। इस वजह से युवाओं को साधने के लिए सरकार ज्यादा से ज्यादा पदों पर भर्ती कर सकती है। वित्त विभाग ने निर्माण विभागों के वर्तमान स्थिति में कुल अवशेष एवं संभावित दायित्वों का विवरण अनिवार्य रूप से लाने की हिदायत दी।

इन पर होगी चर्चा
वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में व्यय की जानकारी।
वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में नवीन व प्रतिस्थापन मद में वाहन क्रय की जानकारी।
वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में नवीन पदों का सृजन एवं भर्ती से संबंधित जानकारी।
निर्माण विभागों के वर्तमान स्थिति में कुल अवशेष एवं संभावित दायित्वों के विवरण की जानकारी।
नवीन मद, नवीय योजनाओं और नवीन कार्यों के विवरण की जानकारी।

विभागों से नए प्रस्ताव मांगे
वित्त विभाग ने सभी विभागों से बजट (Chhattisgarh Budget 2023-24) में नए प्रस्ताव के संबंध में अलग से जानकारी मांगी है। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, चर्चा के दौरान प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध करते हुए नवीन मद प्रस्ताव भी उपलब्ध कराएं, ताकि सचिव स्तरीय चर्चा के समय नवीन मद प्रस्तावों पर विचार किया जा सके। ऐसे योजनाओं जिनकी उपयोगिता नहीं है या केन्द्र शासन के योजनाओं के समान है, तो उसे निरस्त करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

Published on:
19 Nov 2022 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर