CG Politics रायपुर. कांग्रेस में महामंत्रियों के प्रभार में हुए बदलाव के बाद पार्टी में मचा घमासान शांत होता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के आदेश के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (PCC Chief) मोहन मरकाम ने शुक्रवार की सुबह कहा कि वे फिलहाल अपने आदेश में कोई बदलाव नहीं करेंगे। जब तक नया आदेश जारी नहीं होता है, तब तक उनके आदेश के मुताबिक ही महामंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं शाम को उन्होंने कहा कि प्रभारी का निर्देश मिला है। इसके मुताबिक काम किया जाएगा। मरकाम की ओर से सुबह दिए गए बयान के बाद दिनभर सियासी चर्चाओं का दौर चलता रहा। वहीं इस बयान के बाद सैलजा मीडिया के सवाल का जवाब दिए बिना दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।